Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News शहर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर परिवार ने जमकर हंगामा किया था, लेकिन डीएनए रिपोर्ट ने पूरे मामले का सच खोल दिया। सोमवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में डीएनए रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई, जिसमें स्पष्ट हो गया कि नवजात शिशु उसी दंपति का है, जिसने उसके चोरी होने का आरोप लगाया था। इस रिपोर्ट के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और विवाद शांत हो गया।
क्या था पूरा मामला (Hapur News)
घटना शिवलोक कॉलोनी की है। एक युवक ने प्रसव पीड़ा में अपनी पत्नी को स्वर्ग आश्रम रोड के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी की और परिवार को बेटा होने की खुशखबरी दी। अस्पताल के रिकॉर्ड में भी बेटा ही दर्ज किया गया। इस खबर से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों को सूचना दी गई और अस्पताल स्टाफ को बधाई में मिठाईयां भी दी गईं।
गंभीर आरोप लगाए (Hapur News)
लेकिन यह खुशी सिर्फ कुछ घंटों की मेहमान साबित हुई। जब प्रसूता को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया और नवजात शिशु के कपड़े बदले गए, तब परिजनों को पता चला कि बच्ची है। इस पर परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत अस्पताल के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने बच्चा चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया (Hapur News)
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया गया। सोमवार को रिपोर्ट आते ही दोनों पक्षों को बुलाकर सुनाई गई। रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्चा उसी युवक दंपति का जैविक बच्चा है। चोरी का आरोप पूरी तरह गलत साबित हो गया।
क्या कहते हैंं थाना प्रभारी (Hapur News)
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया गया और डीएनए परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पक्षों को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल और चिकित्सकों के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद निकले।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


