Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
महीपाल सिंह निवासी कोटला मेवतियान के तीन पुत्र हैं। उनके बड़े पुत्र प्रवीण की दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद प्रवीण की विधवा पत्नी सारिका का विवाह उनके छोटे भाई अंकित (35 वर्ष) से करा दिया गया। अंकित पल्लेदारी का काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार में घरेलू कलह आम बात थी।
पति पत्नी में होता था विवाद (Hapur News)
पुलिस के अनुसार, आए दिन पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। करीब 20 दिन पहले विवाद से परेशान होकर महीपाल सिंह अपनी पत्नी और छोटे पुत्र निक्की के साथ बेटी के यहां चंडीगढ़ चले गए थे। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। अंकित और उसकी पत्नी सारिका के बीच फिर से विवाद हो गया। इसके बाद अंकित मकान के ऊपर बने कमरे में चला गया।
शव देख परिजन में मचा कोहराम (Hapur News)
रात में जब सारिका कमरे में पहुंची तो उसने अंकित का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। तुरंत शोर मच गया। किसी ने सूचना महीपाल सिंह को दी, जो परिवार सहित तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची (Hapur News)
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)
थाना प्रभारी एसएचओ सदर विनोद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। छानबीन में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



