Hapur News स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, पुलिस ने दबोचा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और तीन चाकू बरामद किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र निवासी आदित्य रविवार रात ट्रक में सवार होकर मुरादनगर से बरेली की ओर जा रहा था। जब वह मोदीनगर रोड स्थित गोयना गांव के पास पहुंचा, तो लघुशंका के लिए ट्रक से नीचे उतर गया। इसी दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उससे मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस टीम हुई सक्रिय (Hapur News)

पीड़ित ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दस्तोई रोड से सीएमओ ऑफिस की ओर भाग रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया (Hapur News)

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हापुड़ देहात क्षेत्र के असौड़ा महल निवासी चिराग त्यागी उर्फ आयुष, आशुतोष त्यागी और मोसकिन अली के रूप में हुई है।पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और तीन चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, पुलिस ने दबोचा Hapur news स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, पुलिस ने दबोचा Hapur news स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, पुलिस ने दबोचा Hapur news स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, पुलिस ने दबोचा Hapur news स्कूटी-बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, पुलिस ने दबोचा

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-