Hapur News चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि, होम्योपैथी पर चर्चा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News रेलवे रोड स्थित संतोष पैथोलॉजी लैब में शनिवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन इंटीग्रेटेड से जुड़े चिकित्सकों ने एकत्र होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। सस्ती और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News रेलवे रोड स्थित संतोष पैथोलॉजी लैब में शनिवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन इंटीग्रेटेड से जुड़े चिकित्सकों ने एकत्र होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

सस्ती और सुलभ चिकित्सा का महत्वपूर्ण माध्यम (Hapur News)

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन के सिद्धांतों और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि होम्योपैथी न केवल एक प्रभावी उपचार प्रणाली है, बल्कि यह गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ती और सुलभ चिकित्सा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

- Advertisement -

होम्योपैथिक दवाओं के हैं कई लाभ (Hapur News)

चिकित्सकों ने यह भी बताया कि होम्योपैथिक इलाज कई असाध्य और दीर्घकालिक बीमारियों में लाभकारी साबित हो रहा है। इसके साइड इफेक्ट कम होते हैं और यह शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। आज के समय में जब लोग महंगे इलाज से परेशान हैं, ऐसे में होम्योपैथी एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है।कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और होम्योपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

इस अवसर पर डॉ. रविभूषण, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. वीरेंद्र तोमर, डॉ. बशीराम, डॉ. अशोक ग्रोवर, डॉ. अशोक मैत्रेय, डॉ. मोहित सिंघल और डॉ. इरफान सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष पैथोलॉजी लैब की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि, होम्योपैथी पर चर्चा Hapur news चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि, होम्योपैथी पर चर्चा Hapur news चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि, होम्योपैथी पर चर्चा Hapur news चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि, होम्योपैथी पर चर्चा Hapur news चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि, होम्योपैथी पर चर्चा

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News