Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के निवासी युवक ने एक गंभीर साइबर अपराध का आरोप लगाते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़ित के अनुसार, मुरादाबाद निवासी एक युवती पिछले कुछ समय से उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज भेजकर परेशान कर रही थी। कई बार नंबर ब्लॉक करने के बावजूद यह सिलसिला जारी रहा।आरोप है कि जब संपर्क नहीं हो पाया, तो युवती ने “pinkimanoj2010” नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट के जरिए पहले अपनी तस्वीरें पोस्ट की गईं, लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद उन्हें हटा दिया गया।
सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास (Hapur News)
इसके बाद कथित तौर पर पीड़ित के भाइयों की तस्वीरें और फिर पीड़ित व उनकी पत्नी की निजी तस्वीरें अपलोड की गईं, जिन्हें कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया। साथ ही कुछ भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि इस फर्जी आईडी के फॉलोअर्स में आरोपित युवती के करीबी रिश्तेदार शामिल हैं, जिससे इस साजिश में उसकी भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस से किया अनुरोध (
)
पीड़ित का कहना है कि अब इसी फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें भी की जा रही हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने साइबर सेल से मांग की है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की आईपी लॉग, डिवाइस आईडी और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की जांच की जाए। साथ ही यूजरनेम बदलने की हिस्ट्री और फॉलोअर्स की भी गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।पीड़ित ने दोषी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू (Hapur News)
साइबर थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


