Hapur News हापुड़ में रिश्ते के भाई ने फेरी वाले की गोली मारकर हत्या कर दी, 3 दिन में पुलिस ने पर्दाफाश किया

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र में 28 मार्च 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। बृजनाथपुर शुगर मिल वाले मार्ग पर आम के बाग में सिर में गोली लगे एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद इबरत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र में 28 मार्च 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। बृजनाथपुर शुगर मिल वाले मार्ग पर आम के बाग में सिर में गोली लगे एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद इबरत खान (लगभग 25-30 वर्ष) के रूप में हुई, जो मूल रूप से बदायूं जिले के थाना वजीरगंज के गांव उरैना का निवासी था। वह कई वर्षों से हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा, गली नंबर-5 में रहकर कपड़ों की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

हत्या की क्या बनी वजह (Hapur News)

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या महज व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और पुरानी नाराजगी के कारण हुई। गिरफ्तार आरोपी तैय्यब खान भी बदायूं के उरैना गांव का रहने वाला है और फिलहाल हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में रहता है। आरोपी मृतक इबरत खान का रिश्ते में भाई लगता था। दोनों एक ही गांव के थे और पहले साथ-साथ काम करते थे। इबरत खान तैय्यब के पास से कपड़े लेकर फेरी लगाता था। लेकिन डेढ़ महीने पहले इबरत ने अपना अलग गोदाम मजीदपुरा में बना लिया और स्वतंत्र रूप से काम शुरू कर दिया।

- Advertisement -

व्यापार पड़ गया था मंदा (Hapur News)

इससे तैय्यब का कारोबार प्रभावित होने लगा। उसका मानना था कि इबरत खान की वजह से उसका व्यापार मंदा पड़ गया है। तैय्यब ने कई बार इबरत को समझाया और अपने साथ काम करने की सलाह दी, लेकिन इबरत ने मना कर दिया। गुस्से और जलन में आकर तैय्यब ने ठंडे दिमाग से प्लान बनाया और अवैध पिस्टल से इबरत खान की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने तीन दिन में पर्दाफाश किया (Hapur News)

घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी की गतिविधियां कैद हुईं।

मंगलवार 31 मार्च 2026 को कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को सूचना मिली कि आरोपी गांव सालेपुर के पास खड़ा है और फरार होने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तैय्यब को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी से यह किया बरामद (Hapur News)

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हुई अवैध पिस्टल, कारतूस, मोपेड और मृतक इबरत खान का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज तीन दिन में मामले का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस टीम को ईनाम की संस्तुति (Hapur News)

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने घटना का इतने कम समय में खुलासा करने वाली टीम की सराहना की और पुलिस अधीक्षक की ओर से टीम को ईनाम की संस्तुति की है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news हापुड़ में रिश्ते के भाई ने फेरी वाले की गोली मारकर हत्या कर दी, 3 दिन में पुलिस ने पर्दाफाश किया Hapur news हापुड़ में रिश्ते के भाई ने फेरी वाले की गोली मारकर हत्या कर दी, 3 दिन में पुलिस ने पर्दाफाश किया Hapur news हापुड़ में रिश्ते के भाई ने फेरी वाले की गोली मारकर हत्या कर दी, 3 दिन में पुलिस ने पर्दाफाश किया Hapur news हापुड़ में रिश्ते के भाई ने फेरी वाले की गोली मारकर हत्या कर दी, 3 दिन में पुलिस ने पर्दाफाश किया Hapur news हापुड़ में रिश्ते के भाई ने फेरी वाले की गोली मारकर हत्या कर दी, 3 दिन में पुलिस ने पर्दाफाश किया

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News