CLOSE

Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Simbhaoli (Hapur):(अमजद खान ) Hapur सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये का बकाया गन्ना भुगतान है। इको (आईआरपी) मिल कंट्रोलर ने रुकवा दिया था। इस बात को लेकर सैकड़ों किसानों और भाकियू टिकैत ने विरोध करते हुए सिंभावली शुगर मिल के हैड आफिस पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रखा। इसके साथ ही बैंक रिसीवर का पुतला फूंका।

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी (Hapur)

भाकियू (टिकैत) के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आईआरपी ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान पर रोक लगाई है। इसके लिए किसान सड़क पर उतरने के बाद जमकर हंगामा करने को मजबूर हो रहा हैं। सोमवार को बैंक रिसीवर का पुतला दहन किया गया। जल्द ही समाधान न होने पर आगे की कोई न कोई बड़ी रणनीति बनाई जाएगी । इसके साथ ही उन्होंने बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका

- Advertisement -

किसानों का जल्द कराया जाए गन्ना भुगतान (Hapur)

सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन ने बताया है कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान सिंभावली शुगर मिल पर 2 सौ 18 करोड़ और ब्रजनाथपुर मिल पर करीब 80 करोड़ बकाया है। इस भुगतान को आईआरपी बैंक कंट्रोलर द्वारा रोक लगा दी गई थी। किसानों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी हुए नियमनुसार गन्ना भुगतान हर सम्भव मिलना चाहिए और इसके लिए उन्हें चाहे किसी भी हद तक जाकर लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ही बकाया गन्ना भुगतान होना चाहिए।

आंदोलन में महिला बढ़चढ़कर लेंगी भाग

महिला विंग की जिला महासचिव ममता शर्मा का कहना है कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की लड़ाई सच्चे मन और कड़ी मेहनत के साथ लड़नी होगी। इसके लिए चाहे महिलाओं को सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़नी पड़े सभी तैयार हैं।

यह रहे मौजूद

मुनव्वर अली, पीके वर्मा, कैप्टन राजेश चौधरी, चौधरी मनबीर सिंह, अमजद खान, नौशाद अली, प्रदीप चौधरी, नीलम त्यागी, कल्पना देवी, शोभा देवी, राजबीरी देवी, विनोद शर्मा, जितेंद्र गोयल, अफसार अंसारी, फैजान अब्बासी, अफजाल प्रधान, शेखर चौधरी, ओमबीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजा खेड़ा, रणवीर सिंह, आरिफ अली, उमेश कुमार, हरपाल सिंह, आजाद तोमर, साहबुद्दीन, जावेद फौजी, अखिल चौधरी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका Hapur किसानों का सिंभावली शुगर मिल पर तीसरे दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी, बैंक रिसीवर का पुतला फूंका

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-