CLOSE

Char Dham Yatra 2024 चार धाम यात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट, जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Char Dham Yatra 2024 चार धाम के कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके बाद से ही चार धाम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भक्तों को यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए उत्तराखंड शासन भी जोरों-शोरों से व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जुट गया है। पैदल रास्ता हो या फिर पानी से संबंधित चीजें हर तरफ ध्यान दिया जा रहा है। रास्तों के साथ-साथ मोबाइल कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उधर चार धाम यात्रा के दौरान जमी बर्फ को भी रास्ते से हटाया जा रहा है।

भक्तों को नहीं होगी दिक्कत (Char Dham Yatra 2024)

बिजली हो या फिर पानी मोबाइल कनेक्टिविटी से लेकर रास्ते में जमी बर्फ हटाने को लेकर काम तेजी से चल रहा है। आपको बता दें कि आगामी 15 अप्रैल तक इन सभी कार्यों को संभवत पूरा कर लिया जाएगा। सरकार की जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर भी बर्फ हटाने का काम शुरू होगा.। बता दें कि 10 मई को शुक्रवार सुबह 7 बजे पूरे विधि विधान के साथ विश्व प्रसिद्ध 12वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

केदारनाथ धाम के इस दिन खुलेंगे कपाट (Char Dham Yatra 2024)

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बता दें कि 10 मई को सुबह 7 बजे से खुलेंगे। जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी डोली गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 6 मई को रवाना होगी। इसके बाद 9 मई की शाम केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके अगले दिन यानी कि 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम के इस दिन खुलेंगे कपाट (Char Dham Yatra 2024)

इस बार 10 मई के दिन अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त है। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुलते हैं। वहीं इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खोले जाएंगे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-