World Most Valuable Diamond: आप भी सुनकर चौक जायगे  कि दुनिया का दुर्लभ ‘पिंक’ डायमंड कितने में बिका, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

World Most Valuable Diamond Khabarwala24 News New Delhi : दुनिया का दुर्लभ डायमंड की हाल में ही बिक्री हुई है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। न्यू यॉर्क में 55.2 कैरेट के इस दुर्लभ डायमंड की नीलामी की गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह डायमंड नीलामी (Rare Pink Diamond Auction) में बेचा जाने वाला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

World Most Valuable Diamond Khabarwala24 News New Delhi : दुनिया का दुर्लभ डायमंड की हाल में ही बिक्री हुई है, जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। न्यू यॉर्क में 55.2 कैरेट के इस दुर्लभ डायमंड की नीलामी की गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह डायमंड नीलामी (Rare Pink Diamond Auction) में बेचा जाने वाला अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे मूल्यवान रत्न बन गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

इस डायमंड की नीलामी इस महीने की शुरुआत में हुई थी। एक साल से भी कम समय के बाद कनाडा की फर्म फ्यूरा जेम्स ने मोजाम्बिक, अफ्रीका में कंपनी की खदानों में से एक में इसकी खोज की थी। इसके साथ ही सोदबी के मैग्रिफिसेंट ज्वेल्स में एक दूसरा गुलाबी हीरा भी 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा के प्राइस में ​नीलाम हुआ था।

- Advertisement -

दुर्लभ ‘पिंक’ डायमंड ने क्या बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि फैंसी और पिंक कलर के इस हीरे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह दुनिया का सबसे महंगा हीरा है, जिसकी ब्रिक्री करोड़ों में हुई है। यह हीरा 34.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 287 करोड़ रुपये में बिका है, जिसका नाम “द इटरनल पिंक” रखा गया है। नीलामी से पहले इस हीरे को करीब 35 मिलियन डॉलर में बेचने का अनुमान था।

कब बिका था सबसे महंगा डायमंड

वहीं इस डायमंड से पहले बैंगनी-गुलाबी हीरे का पिछला रिकॉर्ड 2019 में बना था। जब सोथबी के हांगकांग में 10.64 कैरेट का हीरा 19.9 मिलियन डॉलर में बिका था। फोर्ब्स के मुताबिक, उस समय यह अन्य रत्न की तुलना में सबसे महंगा और कीमती रत्न था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News