CLOSE

Woman Driver Video Viral दिल्ली में रात डेढ़ बजे तक चलाती है 55 साल की महिला रिक्शा, बेटा मुझसे पैसा लेता है;वीडियो हुआ वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Woman Driver Video Viral इन दिनों दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 55 साल की एक महिला रात में डेढ़ बजे रिक्शा चला रही है। एक कंटेट क्रिएटर इसको लेकर बात की तो महिला ने अपनी संघर्ष की आपबीती साझा की। वीडियो में महिला बेटे के पैसे मांगने, पति के निधन के बाद जीवन में शुरू हुए संघर्ष के बारे में बताती है।

पैसा न देने पर बेटा करता है झगड़ा (Woman Driver Video Viral)

Woman Driver Video Viral महिला ने बताया कि उसका बेटा कमाता नहीं है और मुझसे पैसे मांगता है। ऐसे में मुझे घर चलाने के लिए दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा चलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मेरा सम्मान नहीं करता है। पैसे देने से मना करने पर मुझसे झगड़ा करता है।

- Advertisement -

Woman Driver Video Viral यह पूछने पर कि इस दौरान कितनी चुनौतियों से आपको जूझना पड़ता है। इस पर महिला कहती है कि ड्राइवर का काम मुझे जीवन में चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा देता हैं। महिला ने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है, लेकिन भीख मांगना शर्मनाक है।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Woman Driver Video Viral)

Woman Driver Video Viral महिला आगे बताती है कि मेरे पति का निधन तब हुआ जब मेरा बेटा 2 साल का था। मैंने बड़ी मुश्किल से उसको बड़ा किया लेकिन वह मेरा सम्मान नहीं करता है। पैसे के लिए मुझसे झगड़ा करता है। शायद मेरी परवरिश में कोई कमी रह गई होगी।

Woman Driver Video Viral बता दें कि इंस्टाग्राम पर महिला का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप पर गर्व है आंटी। वहीं दूसरे ने कहा कि एक मां सबसे क्रूर योद्धा होती है। जबकि तीसरे ने लिखा कि उसका बेटा अपना फर्ज निभाने में असफल रहा। वहीं कुछ लोग सलाम! कैप्शन के साथ वीडियो को रिशेयर भी कर रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-