CLOSE

woman dancing in saree विदेशी छोरी ने साड़ी में किया डांस, बोले यूजर्स ‘बिल्कुल इंडियन बार्बी’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: woman dancing in saree सोशल मीडिया पर यूं तो बहुत से वीडियो वायरल होते हुए दिख जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें आप बार-बार देखना चाहते हैं। हाल में ही एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला साड़ी पहनकर इतना प्यारा डांस कर रही है कि लोग उसकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। शायद उसकी क्यूटनेस ही है कि ये वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

नज़ारा और भी दिलचस्प होता है (woman dancing in saree)

भारतीय पहनावे से भारतीय लोग भले ही दूर भाग रहे हों, लेकिन दूसरे देशों के लोगों को ये इतने इतने अजीब नहीं लगते। जब वे इसे पहनकर निकलते हैं तो वीडियो वायरल हो जाता है। खासतौर पर अगर किसी ट्रेडिशनल फंक्शन में वे भाग लें तो ये नज़ारा और भी दिलचस्प होता है।

देसी अंदाज़ में विदेशी छोरी (woman dancing in saree)

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विदेशी महिला नीले रंग की साड़ी पहनकर डांस कर रही है। उसने ऊंची चोटी बांधकर बिल्कुल भारतीयों की तरह परफेक्ट साड़ी पहनी है और फैमिली फंक्शन में परफॉर्मेंस दे रही है। दिलचस्प तो ये है कि वे गाने के बोल को चाहे समझे या न समझे स्टेप्स परफेक्ट कर रही है। वीडियो पर लिखे कैप्शन से पता चलता है कि महिला आयरलैंड की रहने वाली है और बंगाली परिवार में उसकी शादी हुई है।

- Advertisement -

यूजर्स ने कहा- कितना सुंदर परफॉर्मेंस! (woman dancing in saree)

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर theboydshahhome नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 1.1 मिलियन यानि 11 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 17 हज़ार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं. इस पर कमेंट करते हुए कई यूज़र्स ने लिखा है – आप कैटी पेरी की तरह लगती हैं। वहीं ज्यादातर लोगों ने इसे प्यारा बताया। एक यूज़र ने ये भी लिखा कि बार्बी को साड़ी पहनाने पर वो ऐसी ही दिखती है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-