Weird News मुर्दों का वह शहर, जहां लाशों से बात करते हैं परिजन, डेड बॉडी का मेकअप भी देखने लायक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Weird News हर जाति और समुदाय के लोगों का अपना एक अलग कल्चर होता है। दुनिया भर में न जाने कितने ही ऐसे लोग हैं जिनके वियर्ड कल्चर होते हैं जिनके बारे में जान एक बार को तो यकीन ही नहीं होता। कुछ हंसाने वाले रीति-रिवाज होते हैं तो कुछ डराने वाले।

आज हम आपको एक ऐसे वियर्ड कल्चर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुन आपके भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दरअसल एक गांव ऐसा भी है जहां पर लाशों को परिजन दफनाते या जलाते नहीं हैं बल्कि अपने घर में ही रखते हैं और उनके साथ बातचीत भी करते हैं। आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा न तो चलिए जान लेते हैं उस देश और उसके वियर्ड कल्चर के बारे में।

कौन सा देश है जहां मुर्दों को घर में रखते हैं (Weird News)

आप सोच तो जरूर रहे होंगे कि क्या सच में कोई ऐसा देश है जहां पर मरे हुए इंसान को घर में रखा जाता है। दरअसल वो इंडोनेशिया का तरोजा गांव हैं जहां पर अजीब सी परंपरा है। इस गांव में किसी की मौत हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाता बल्कि उसकी ममी बना दी जाती है। लाशों को बड़े ही अच्छे से रखा जाता है। और उनके साथ बात करना, खाना खिलाना आदि काम ऐसे किए जाते हैं जैसे वो उन्हीं के जैसा हो।

- Advertisement -

YouTube video

लाशों का होता है मेकओवर (Weird News)

न सिर्फ मरे हुए परिजनों को घर में रखा जाता है बल्कि उन्हें पानी पिलाना, खाना खिलाना और सिगरेट तक ऑफर की जाती है। कहा तो ये भी जाता है की हर साल अगस्त में जिन लाशों को ममी बनाकर कब्र में रखा जाता है उन्हें बाहर निकाला जाता है। सभी लाशों को साफ किया जाता है और उनका मेकओवर किया जाता है। यही नहीं उनके कपड़े भी बदले जाते हैं और नए कपड़े पहनाए जाते हैं।

लाशों से मरे लोगों से करते हैं बातें (Weird News)

कब्र से निकालने के बाद परिजनों का मेकओवर किया जाता है। इसके अलावा उनकी फोटो खींची जाती है और उनके साथ बात की जाती है। वहां के लोगों का मानना है कि इंसान कभी मरता नहीं है बल्कि वो आराम करता है। प्यार करने वाला कभी भी छोड़कर नहीं जाता। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक हर किसी के साथ ऐसा ही होता है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-