CLOSE

Wedding Viral Video पटाखे वाले पर भड़का दूल्हा, मारी लात; हैरान रह गई दुल्हन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Wedding Viral Video सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग शादी से जुड़े वीडियो को देखना खूब पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की हरकत पर स्टेज पर खड़ा दूल्हा बुरी तरह भड़क गया।

दूल्हा पटाखे वाला पर भड़का (Wedding Viral Video)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी का स्टेज सजा है। स्टेज पर दूल्हा-दूल्हन एक दूसरे को जयमाला पहनाते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक शख्स पटाखा फोड़ता है, जो दूल्हे के पास ही फट जाता है। इससे दूल्हा बुरी तरह भड़क गया और सामने खड़े पटाखे वाले को लात मार दी।

दूल्हा पटाखा फोड़े जाने से शख्स पर नाराज हो गया। खुद का बचाव करने के बाद दूल्हे ने पटाखा फोड़ रहे शख्स को लात से मारने की कोशिश की। हालांकि इस हमले में पटाखे वाला बच गया। वहां मौजूद लोगों के साथ और दुल्हन भी दूल्हे की हरकत से हैरान रह गई।

- Advertisement -

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Wedding Viral Video)

इस वीडियो को mentorvirat143नाम से शेयर किया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पटाखे वाले को ध्यान से पटाखा उड़ाना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि पटाखे वाले ने जानबूझ कर नहीं किया, उसे पैर से मारना गलत है। एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लड़की, लड़के की इस हरकत से ही उसका व्यवहार समझ गई होगी। एक ने लिखा कि पटाखे वाले से गलती तो हुई लेकिन लात से नहीं मारना चाहिए था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-