Wedding Fight Viral Video जब दुल्हन स्टेज पर ही भड़क गई , लगाने लगी क्लास! ऑन द स्पॉट दूल्हे ने लिया बड़ा फैसला

Khabarwala 24 News New Delhi: Wedding Fight Viral Video शादी के दौरान अक्सर विवाद हो जाते हैं। कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता है, इसके बावजूद स्टेज पर जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद कम ही देखने को मिलता है लेकिन इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Wedding Fight Viral Video शादी के दौरान अक्सर विवाद हो जाते हैं। कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता है, इसके बावजूद स्टेज पर जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच विवाद कम ही देखने को मिलता है लेकिन इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला शादी टूटने तक पहुंच गया।

भड़क गई दुल्हन (Wedding Fight Viral Video)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन वरमाला लेकर स्टेज पर खड़े हैं। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाने वाले थे तो वहां परिजन भी मौजूद थे। फोटोग्राफर फोटो लेने के लिए तैयार था और कई लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दुल्हन भड़क गई।

- Advertisement -

दूल्हा-दुल्हन के बीच हुआ विवाद (Wedding Fight Viral Video)

दुल्हन ने स्टेज पर ही दूल्हे को सुनाना शुरू कर दिया। काफी देर तक दूल्हा चुपचाप खड़े होकर दुल्हन की बातों और फटकार को सुनता रहा। अब बारी थी, दूल्हे के रिएक्शन की। दूल्हे ने दुल्हन को कुछ नहीं कहा बल्कि वरमाला को किसी दूसरे को पकड़ा दिया और स्टेज से उतरने लगा।

दुल्हन की हरकत से काफी नाराज हो गया (Wedding Fight Viral Video)

उसे स्टेज पर रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह रुका नहीं। शायद दूल्हा, दुल्हन की हरकत से काफी नाराज हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने दखल देखकर विवाद को रुकवाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि शादी से तुरंत पहले दहेज की मांग हुई थी, इसलिए नाराजगी हुई थी तो कुछ का कहना है कि दूल्हा दूसरी लड़कियों को देख रहा था, दुल्हन इस पर नाराज हुई थी।

- Advertisement -

विवाद क्यों हुआ (Wedding Fight Viral Video)

हालांकि दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ, इसको लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि शादी से जुड़ा यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि लड़की अभी से तेवर दिखा रही है, आगे क्या होगा? कुछ ने यह भी कहा है कि लड़की के तेवर देखने के बाद दूल्हे ने जो फैसला लिया, वह ठीक है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News