CLOSE

Weather REPORT: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, बार‍िश के 14 जिलों में आसार ,उत्तर भारत में मिलेगी गर्मी से राहत, कारगिल में जमी 6 इंच तक बर्फ, जानिए मौसम का क्या रहने वाला है हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24news newdelhi Weather REPORT: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से ​में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं । हालांकि मौसम विभाग IMD से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में कुछ जगहों पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. विभाग के अनुसार राजधानी समेत उत्तर भारत में हल्की बारिश से अगले तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद है।

weather विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार (20 अप्रैल) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. राजधानी में गुरुवार को बिजली कड़कने के साथ ​बारिश होने का भी अंदेशा जताया गया है. इसके अलावा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में भी हल्की बरसात होने की उम्मीद है। राजस्थान में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। 20 अप्रैल को बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर के कुछ इलाकों में30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी और बारिश हो रही है। करगिल में 6इंच मोटी बर्फ जमी है.

गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की है उम्मीद

उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। जम्मू और कश्मीर में अगले 2.3 दिनों के लिए रूक-रूक कर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही weather मौसम अपडेट से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5-6 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। weather मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -

लू का बढ़ गया प्रकोप

weather मौसम विभाग IMD की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश के अधिकतर हिस्सों में लू का प्रकोप और भी बढ़ गया, जिसकी वजह से त्रिपुरा राज्य विशेष आपदा घोषित करना पड़ा. हालांकि राजधानी में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं और दिन में हल्की बारिश हुई जिसकी वजह से कई दिनों से लू जैसी स्थिति का सामना कर रहे दिल्ली वालों को थोड़ी राहत मिली. दिल्ली में बुधवार (19 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा था।आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और ओडिशा के बारीपदा में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी के 14 जिलों में बारिश का अंदेशा

weather मौसम विभाग IMD ने पूर्वानुमान में बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। वही शुक्रवार को प्रदेश के 30 जिलों और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं।
weather मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत तराई बेल्ट और लखनऊ से सटे कुछ जिलों में छिटपुट बौछार कर सकती है। वहीं शुक्रवार से बारिश के आसार मध्य से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में नजर आएंगे। 23 अप्रैल की सुबह तक पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में बौछार पड़ सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 17.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के जिलों में गुरुवार को बादलों की आवाजाही बनी रहती है। प्रदेश के कुछ जगहों पर बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 39  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25  डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

- Advertisement -

Weather report: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, बार‍िश के 14 जिलों में आसार ,उत्तर भारत में मिलेगी गर्मी से राहत, कारगिल में जमी 6 इंच तक बर्फ, जानिए मौसम का क्या रहने वाला है हाल Weather report: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, बार‍िश के 14 जिलों में आसार ,उत्तर भारत में मिलेगी गर्मी से राहत, कारगिल में जमी 6 इंच तक बर्फ, जानिए मौसम का क्या रहने वाला है हाल Weather report: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, बार‍िश के 14 जिलों में आसार ,उत्तर भारत में मिलेगी गर्मी से राहत, कारगिल में जमी 6 इंच तक बर्फ, जानिए मौसम का क्या रहने वाला है हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-