Weather report: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने की भी आशंका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather report Khabarwala 24 News New Delhi: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर आज सुबह से ही घने बादल छा गए हैं और कई जगहों पर सुबह से ही बरसात शुरू हो गई है। इस मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश तो कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में आज मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ के मौसम पर गौर किया जाए तो आज सुबह से ही काले बादल छाने लगे, जिसके बाद मौसम बेहद सुहाना हो गया है. लोगों को गर्मी से राहत मिली रही है। लखनऊ के कुछ स्थानों में हल्की बौछारें भी देखने को मिली हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव देकने को नहीं मिलेगा हालांकि उसके अगले तीन तीन तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती हैं । वहीं न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा.

किन किन जनपदों में बारिश की चेतावनी

यूपी में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर और सोनभद्र में तेज आंधी तूफान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां पर आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। ज्यादा जरूरी हो तो ही वो घर से बाहर निकले नहीं तो अपने घर में ही रहें।

- Advertisement -

इस बार यूपी में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. जहां पश्चिमी यूपी में इस बार सामान्य से 11 फीसद बारिश ज्यादा हुई है तो वहीं पूर्वी यूपी के कई जिले अब भी बारिश के लिए तरस रहे हैं। इस बार जुलाई के महीने में यहां 37 फीसद तक कम बारिश हुई है। वहीं पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में यहां बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 2 अगस्त को नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 3 अगस्त से बारिश की तीव्रता में बढ़त देखी जा सकती है।

अन्य राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत के विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

add

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-