CLOSE

Weather Report:बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, 10 जुलाई से बदलेगा मौसम, जानिए किन किन राज्य में Imdने जारी किया है अलर्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala 24 News Hapur:देशभर के विभिन्न राज्यों में इस समय मानसून की बारिश हो रही है। पहाड़ों से मैदानों तक आफत के बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है। हालांकि 10 जुलाई से बारिश की तीव्रता कम होने के आसार है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में भी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार 9 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज भी बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। बीते दिन भी दिल्ली में जमकर बादल बरसे सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक चला । जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

अभी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के भी कई जगहों पर भारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चेतावनी जारी कि है जिसमें कहा है कि पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ वर्षा और बौछारें पड़ने की संभावना है। कर्नाटक में 13 जुलाई तक हल्की और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

- Advertisement -

कहां-कहां होगी बारिश?

पंजाब, हरियाणा और गुजरात में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. राजस्थान, उत्तराखंड, कोंकण-मालाबार तट, केरल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगा-पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में छिटपुट बारिश का अनुमान है।

Weather report:बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, 10 जुलाई से बदलेगा मौसम, जानिए किन किन राज्य में imdने जारी किया है अलर्ट Add Weather report:बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, 10 जुलाई से बदलेगा मौसम, जानिए किन किन राज्य में imdने जारी किया है अलर्ट Weather report:बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, 10 जुलाई से बदलेगा मौसम, जानिए किन किन राज्य में imdने जारी किया है अलर्ट Weather report:बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं, 10 जुलाई से बदलेगा मौसम, जानिए किन किन राज्य में imdने जारी किया है अलर्ट

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-