Weather Report:गर्मी और हीटवेव से मिलेगी राहत, दिल्ली में इन तारीख से होगी बारिश, IMD ने दी राहत भरी जानकारी

Khabarwala24news Weather Report: Delhi दिल्ली और NCR एनसीआर में अप्रैल में बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान है। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। दोपहर के समय सूरज की तपिश के बीच झुलसा देने वाली गर्म हवाओ ने सभी को परेशान कर रही हैं। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24news Weather Report: Delhi दिल्ली और NCR एनसीआर में अप्रैल में बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान है। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। दोपहर के समय सूरज की तपिश के बीच झुलसा देने वाली गर्म हवाओ ने सभी को परेशान कर रही हैं। वहीं गर्मी के बीच Weather मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिले रहने की उम्मीद है। दिल्ली में 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

- Advertisement -

बारिश का 18 से 20 अप्रैल के बीच अनुमान

Weather मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 17 एवं18 अप्रैल को बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, गरज के साथ बारिश होने का 19 एवं 20 अप्रैल को पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान मैक्सिमम टेंपरेचर 23 और अधिकतम टेंपरेचर 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है

20 अप्रैल के बार फिर कहर बरपाएगी गर्मी

Weather मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि 20 अप्रैल के बाद गर्मी एक बार फिर से कहर बरपाएगी। अप्रैल के अंत में लू चलने की भी संभावना है। IMD के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहे तो Weather मौसम विभाग लू की घोषणा करता है. अगर अधिकतम तापमान 40 से अधिक और सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक हो तो उसे गंभीर लू माना जाता है। ऐसे में तापमान 40 डिग्री पहुंचने के साथ लू की आशंका हो सकती है.

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

Weather मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 18और 19 अप्रैल को राजस्थान में भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते जोधपुर, बीकानेर, अजमेर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं.

- Advertisement -

Weather report:गर्मी और हीटवेव से मिलेगी राहत, दिल्ली में इन तारीख से होगी बारिश, imd ने दी राहत भरी जानकारी

Weather report:गर्मी और हीटवेव से मिलेगी राहत, दिल्ली में इन तारीख से होगी बारिश, imd ने दी राहत भरी जानकारी

Weather report:गर्मी और हीटवेव से मिलेगी राहत, दिल्ली में इन तारीख से होगी बारिश, imd ने दी राहत भरी जानकारी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News