CLOSE

Weather Report: Delhi-Up में बरसेंगे मेघ, गुजरात में भारी बारिश का कहर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report: Khabarwala 24 News New Delhi: देश भर में मानसून पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर में पांच दिन एेसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं, जो बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई के महीने में पूरे देशभर में सामान्य या सामान्य से कुछ अधिक बारिश हो सकती है

कैसे रहेगा दिल्ली का मौसम

Weather मौसम विभाग की माने तो अगली पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

क्या रहेगा यूपी में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (UP)की राजधानी की बात करें तो यहां आज, शनिवार तेज बारिश की संभावना है। Weather मौसम विभाग (IMD)के मुताबिक, लखनऊ में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश होगी। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, एक हफ्ते तक लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

- Advertisement -

गुजरात में बारिश का कहर , एनडीआरएफ तैनात

गुजरात में बारिश का कहर शुरू हो गया है। गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश देखी गई है, इससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना के चलते एनडीआरएफ (NDRF)की टीमों को तैनात कर दिया गया है। जूनागढ़ में 36 घंटे में 18 से 20 इंच बारिश हुई है। वहीं, विसावादार में 20 इंच, मेंदरडा में 12 इंच, भेसाण में 14 इंच और वंथली में 15 इंच बारिश दर्ज की गई। जामनगर और जूनागढ़ में एनडीआरएफ की दो टीम भेजीं गई। वहीं, दक्षिण गुजरात के नवसारी में भी एनडीआरएफ की दो टीम को भेजा गया।

ओवरफ्लो हुआ जूनागढ़ का सबसे बड़ा बांध

जूनागढ़ का सबसे बड़ा बांध हसनापुर डैम ओवरफ्लो हो चुका है और बंथली, मांगरोल माधवपुर के 50 से ज्यादा गांव अलर्ट पर हैं. बता दें कि आज भी गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अहमदाबाद में भी आज भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

यहां है हल्की और भारी बारिश का अनुमान

Weather मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, दक्षिण पूर्व राजस्थान, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। तमिलनाडु, केरल, झारखंड, उत्तर पूर्व भारत, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य और पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तेलंगाना और कच्छ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

- Advertisement -

Add Weather report: delhi-up में बरसेंगे मेघ, गुजरात में भारी बारिश का कहर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: delhi-up में बरसेंगे मेघ, गुजरात में भारी बारिश का कहर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: delhi-up में बरसेंगे मेघ, गुजरात में भारी बारिश का कहर, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-