CLOSE

Weather News अप्रैल में अभी गर्मी से मिलेगी राहत , जानिए मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News Weatherःअप्रैल माह में गर्मी से परेशान लोगों को Weather मौसम ने कुछ राहत दी है। इस अप्रैल तापमान 41 डिग्री से ऊपर नहीं गया। जबकि माना जा रहा है कि यह अप्रैल एक दशक के ठंडे अप्रैल में शामिल हो सकता है। इसकी कारण यह है कि कि माह के बचे हुए दिनों में भी बारिश आएगी और यह तापमान को नियंत्रित रखेगी। अब इस महीने में तापमान के 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान महज 3405 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान महज 19 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। इस महीने में 26 से 28 तक के दिन में थोड़ी बहुत गर्मी का अहसास जरूर होगा। लेकिन इस दौरान भी अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। 27 अप्रैल से एक बार फिर प्री मॉनसून सीजन की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 27 और 29 अप्रैल को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 29 और 30 को तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। बारिश और आंधी की इन गतिविधियों की वजह से 29 अप्रैल को तापमान में फिर से गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। 29 अप्रैल को तापमान एक बार फिर गिरकर 35 डिग्री पर सिमट सकता है।

गर्मी से होगी मई की शुरुआत

स्काईमेट के अनुसार, सेंट्रल मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी पर एंटी साइक्लोनिक क्षेत्र बना हुआ है, इसकी वजह से से नमी भरी हवाएं आ रही हैं। देश के पूर्वी हिस्सों में इसकी वजह से बारिश हो रही है। 26अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से राजस्थान और दिल्ली रिजन पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इन सभी सिस्टम की वजह से दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों 26 अप्रैल से Weather मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। यह गतिविधियां 28 अप्रैल से चार मई तक अधिक तीव्र रह सकती हैं। इस दौरान लू नहीं चलेगी।

- Advertisement -

Weather news अप्रैल में अभी गर्मी से मिलेगी राहत , जानिए मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather news अप्रैल में अभी गर्मी से मिलेगी राहत , जानिए मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल Weather news अप्रैल में अभी गर्मी से मिलेगी राहत , जानिए मई में कैसा रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-