CLOSE

Weather NEWS: नौ राज्यों में IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, UP में 43 डिग्री सेल्सियस पार हुआ पारा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News New Delhi Weather NEWS: गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश के कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है । कई हिस्सों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में उच्च तापमान के लिए ऑरेंज आलर्ट जारी किया है। IMD मौसम Weather विभाग के मुताबिक,उत्तर प्रदेश, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति की संभावना है।
Weather मौसम विभाग IMD ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि हिमाचल प्रदेश , जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण देश के कुछ हिस्सों में राहत मिलने की संभावना है। बता दे कि पंजाब और हरियाणा में सोमवार को लू जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि मंगलवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।

हल्की बारिश की संभावना

Weather मौसम विभाग IMD ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली पंजाब, हरियाणा,और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में 18 से 20 अप्रैल के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

यूपी के सुलतानपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार

Weather आपको बता दें कि सोमवार को भारत में सबसे गर्म स्थानों में तेलंगाना में जयशंकर भूपालपल्ली जिला शामिल था, जिसमें अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस और बिहार के सुपौल में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी के झांसी, कानपुर, प्रयागराज और आगरा, बिहार के पटना और पूर्वी चंपारण, पंजाब के बठिंडा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

- Advertisement -

Weather news: नौ राज्यों में imd ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, up में 43 डिग्री सेल्सियस पार हुआ पारा Weather news: नौ राज्यों में imd ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, up में 43 डिग्री सेल्सियस पार हुआ पारा Weather news: नौ राज्यों में imd ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट, up में 43 डिग्री सेल्सियस पार हुआ पारा

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-