Khabarwala24News Pilkhuwa (Hapur) : Waste to Energy Plant वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का मामला बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को शांतिपूर्ण धरना दिया था, वही शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने धरना स्थल पर एकत्र हुए, उसके बाद ग्रामीणों ने गांव में ही पैदल मार्च निकाल कर नारेबाजी की।
शनिवार को दिन निकलते ही ग्रामीण धरना स्थल पर एकत्र होना शुरू हो गये, थोड़ी ही देर में वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पैदल यात्रा पूरे गांव में भ्रमण कर वापस धरना स्थल पहुंची और धरने में हिस्सा लिया।
डंपिंग ग्राउंड बनने से खड़ी हो जाएंगी परेशान
ग्रामीण व अधिवक्ता मनोज तोमर ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम ने छल-कपट से किसानों की जमीन एक कंपनी के नाम से खरीदी थी, लेकिन बाद में डंपिंग ग्राउंड बनाने की बात होने लगी। अगर यहां डंपिंग ग्राउंड बनता है पूरा क्षेत्र गंदगी व बीमारी से तबाह हो जायेगा, यहां तक कि आस-पास क्षेत्र का भू जल भी प्रदूषित हो जाएगा।

नहीं बनने दिया जाएगा डंपिंग ग्राउंड
गांव के प्रधान संजय कोरी ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड किसी भी कीमत पर बनने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
ग्रामीणों को दिया समर्थन
धौलाना बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व ग्रामीण राजीव तोमर ने कहा कि बार एसोसिएशन का पूरा समर्थन ग्रामीणों के साथ है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर अध्यक्ष जन कल्याण समिति के मनोज तोमर एडवोकेट, योगेश तोमर, महेश्तला, सुरेश तोमर, तिलक शर्मा, हरिओम तोमर, मनवीर सिंह, सुरेश सिंह, धर्मपाल सिंह, बृजमोहन सिंह तोमर, प्रदीप तोमर एडवोकेट, राजकुमार सिंह ,रामचंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, नवीन, महेंद्र फौजी, दीपक फौजी, मुकेश कुमार, सतीश कुमार उपस्थित रहे।


