CLOSE

Viral Video फ्रिज में बच्चे को रखकर भूल गई महिला, हिला देगा आगे का नजारा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला फोन पर बात करते करते अपने बच्चे को फ्रिज में बंद करती दिखाई दे रही है। महिला फोन पर बात करने में इतनी मस्त है कि उसे याद ही नहीं रहा कि उसने बच्चे को कहां रख दिया। पति के साथ मिलकर जब महिला ने बच्चे की तलाश शुरू की तो उनके हाथ-पांव फूल गए।

अचानक खोला फ्रिज का दरवाजा (Viral Video)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घर में फोन पर बात करते हुए बच्चे के साथ खेल रही है। अचानक उसने फ्रिज का दरवाजा खोला और बच्चे को फ्रिज में रखकर बंद कर दिया। इसके बाद महिला आराम से फोन पर बात करते हुए सोफे पर बैठ गई। कुछ देर बार महिला का पति बच्चे को खोजने लगा।

- Advertisement -

महिला के पति ने जब बच्चे के बारे में पूछा तो उसने इग्नोर कर दिया। पति ने पूरे घर में बच्चे की तलाश की लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो महिला को फटकारते हुए बच्चे के बारे में पूछा। इसके बाद महिला भी गंभीरता से बच्चे की तलाश में जुट गई। काफी देर की खोजबीन के बाद भी बच्चा नहीं मिला।

भावुक हो गई महिला (Viral Video)

इसके बाद महिला भावुक हो गई और फर्श पर बैठकर रोने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और उसका पति पूरे घर में बच्चे की तलाश कर रहे हैं लेकिन फ्रिज नहीं खोल रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रिज में ना तो बच्चे रखे जाते हैं और ना ही उसमें रखने का कोई तुक बनता है।

वीडियो देता है बड़ा संदेश (Viral Video)

महिला द्वारा हुई इस भूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब ये वीडियो जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया है या सच में ऐसी कोई घटना हुई है, इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वीडियो में एक बड़ा संदेश और सबक जरूर है कि फोन पर बात करते हुए हमें इतना नहीं खो जाना चाहिए कि उलटे-सीधे काम करने लगें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-