CLOSE

Viral Video विक्की कौशल भी इनके डांस के आगे फेल! वायरल हुआ तौैबा-तौबागाने पर डांस का शानदार वीडियो

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी पहने एक महिला अपने दो बच्चों के साथ फिल्म बैड न्यूज के गाने तौबा-तौबा के हुक स्टेप पर डांस कर रही है। यह वीडियो इतना प्यारा और मनमोहक है कि इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

यूजर्स पसंद कर रहे वीडियो (Viral Video)

वीडियो में महिला बड़ी ही खूबसूरती और उत्साह के साथ डांस करती दिख रही है। मुस्कुराते हुए वह सारे स्टेप्स बड़ी सफाई से करती है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक घर नजर आ रहा है। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर अब तक 46.75 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 26 लाख से ज्यादा बार वीडियो पर हार्ट रिएक्ट करके यूजर्स ने इसे पसंद किया है।

इन स्टार्स ने की तारीफ (Viral Video)

इस वायरल वीडियो ने कई स्टार्स का ध्यान खींचा है। खुद विक्की कौशल ने भी वीडियो पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, वाह!!! और तीन फायर इमोजी भी बनाए।
इसके अलावा, गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, एक्ट्रेस तारा शर्मा, एक्टर अमोल कांबले ने भी वीडियो पर कमेंट कर महिला की तारीफ की है।

- Advertisement -

फिल्म बैड न्यूज के गाने हो रहे हैं खूब पसंद (Viral Video)

19 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म बैड न्यूज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। तौबा तौबा के अलावा फिल्म के अन्य गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज का सीक्वल है। बैड न्यूज का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और इसे इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखा है। फिल्म में विक्की कौशल, त्रिपती डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम यूजर ‘deepshikha_12345’ द्वारा शेयर किया गया था। वीडियो में महिला का नाम दीपशिखा बताया जा रहा है। दीपशिखा एक हाउसवाइफ हैं और पंजाब में रहती हैं। दीपशिखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-