CLOSE

Viral Video रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन, उसके बाद जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video आप जब भी रेलवे स्टेशन जाते होंगे, तभी आपको रेलवे की तरफ से एक घोषणा सुनाई देती होगी। जिसमें यह कहा जाता है कि कृपया रेल पटरियों को पार ना करें, ये जानलेवा हो सकता है। रेलवे की इस चेतावनी को कई लोग नजरअंदाज करते हैं और मुसीबत में फंस जाते हैं। एक महिला जब रेल ट्रैक पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई।

पूरी ट्रेन ऊपर से गुजर गई (Viral Video)

Viral Video जानकारी के अनुसार, घटना तेलंगाना के नवंदगी रेलवे स्टेशन पर हुई है। आदिवासी महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच एक मालगाड़ी आ गई। महिला भाग नहीं पाई बल्कि रेल पटरी पर ही लेट गई। हैरानी की बात ये है कि पूरी ट्रेन महिला के ऊपर से निकल गई। इस दौरान वहां मौजूद शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

शरीर पर खरोंच का एक निशान भी नहीं (Viral Video)

Viral Video वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स महिला से कह रहा है कि सिर मत उठाओ। कुछ ही देर बाद जब महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई। ट्रेन के निकल जाने के बाद महिला उठ खड़ी हुई। जानकारी के मुताबिक, उसके शरीर पर खरोंच के एक निशान तक नहीं थे। वह एकदम स्वस्थ थी। बताया गया कि वह अपनी सहेली के साथ ट्रैक पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई थी।

मध्यप्रदेश में भी सामने आया था एेसा मामला (Viral Video)

Viral Video ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के शाजापुर से सामने आया था। यहां एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के नीचे आ गई थी। ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई लेकिन जब महिला को बाहर निकाला गया तो उसे खरोंच तक नहीं आई थी। बताया गया कि महिला घर पर चल रहे विवाद से परेशान थी।

Viral Video वह पटरी पर लेट गई थी , तभी ट्रेन आ गई थी।बिहार के दानापुर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर मां अपने दो बच्चों के साथ रेल पटरियों के बीच जा गिरी। इतने में ट्रेन भी चल पड़ी। महिला और उसके दो बच्चों के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई लेकिन उसे और उसके बच्चों को कुछ नहीं हुआ। तीनों सुरक्षित बाहर निकल गए थे। जितनी देर तक महिला के ऊपर से ट्रेन गुजरी, वह अपने बच्चों को सीने से चिपकाए हुए थी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-