Viral Video राजस्थानी बहू ने माधुरी दीक्षित के गाने पर मटकाई कमर, स्टेप्स देख लोग बोले- शानदार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया आजकल लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन चुका है। अब लोग सिनेमा हॉल्स या टेलीविजन पर अपनी पसंदीदा चीजें देखने के बजाय मोबाइल पर लगे रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी हर रोज हजारों तरह की चीजें वायरल होती हैं। इनमें सबसे ज्यादा पसंद डांस वीडियोज किए जाते हैं। जरूर नहीं कि हर किसी को डांस आता हो लेकिन देखना तो हर किसी को पसंद होता है।

एक से बढ़कर एक वीडियोज हो रही वायरल (Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते रहते हैं लेकिन राजस्थानी लोगों की बात ही अलग है। इंटरनेट पर हर रोज लाखों वीडियोज वायरल होते रहते हैं लेकिन राजस्थानी वीडियोज की धूम मची रहती है।वहीं, आज के वायरल वीडियो में आपको एक राजस्थानी बहू का डांस दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग वाह-वाह कर उठे हैं। माधुरी दीक्षित के गाने पर इस बहू ने ऐसा सुंदर डांस किया है कि उसका वीडियो वायरल हो गया है।

- Advertisement -

शानदार डांस करते हुए (Viral Video)

आज के वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक सुंदर सी महिला साड़ी पहने नजर आ रही है. उसने ग्रे कलर की फ्लोरल प्रिंट पहन रखी है। बालों में सुंदर सा डिजाइन बनी रखा है। तभी उसके बैकग्राउंड में माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला की फिल्म लज्जा का गाना बैकग्राउंड में बजता है। इसके बाद महिला ऐसा शानदार डांस करती है कि देखने वालों की नजरें एक मिनट के लिए उससे नहीं हटती हैं।

स्टेप्स कितने शानदार (Viral Video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उसके स्टेप्स कितने शानदार हैं। मजेदार बात तो यह है कि वीडियो में पीछे उसके पति नजर आ रहे हैं लेकिन वह महिला की तरफ जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।महिला का यह वीडियो i_am_poo6_11 नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अकाउंट को 1.2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। महिला ने अपने इंस्टा बायो में खुद को राजस्थानी बताया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-