CLOSE

Viral Video पूरी ट्रेन ऊपर से निकल गई, उठ बैठा वो और रेलवे कर्मचारी भी उसे देख रह गए दंग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video एक कहावत है जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। ये कहावत कई बार सच साबित हो चुकी है। वहीं जब यमराज छुट्टी पर हों तो इंसान मौत को भी छूकर टक्क से वापस आ जाता है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

Viral Video ट्रेन अपनी गति से मंजिल को बढ़ रही थी, तभी एक शख्स अचानक लोकोमोटिव के सामने आ गया। लोको पायलट ने जीआरपी को सूचना दी कि एक शख्स ट्रेन की चपेट में आ गया है। इसके बाद जब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो हैरान रह गए।

क्या था पूरा मामला (Viral Video)

Viral Video बताया गया कि बुधवार देर रात बिजनौर शहर कोतवाली का है, यहां एक ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना दी कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो हैरान रह गई। दरअसल वह शख्स अभी भी ट्रेन की पटरी पर ही पड़ा हुआ लेकिन उसे कुछ भी नहीं हुआ था।

- Advertisement -

Viral Video  पुलिस के जवानों ने उसे उठाया तो उसके शरीर में कहीं भी खरोंच तक के निशान नहीं थे। पुलिस ने उसे उठने के लिए कहा तो वह लड़खड़ाने लगा, इससे अंदाजा लग गया कि ये नशे में है। पूछताछ में उसने बताया गया कि वह नेपाल का रहने वाला है और उसका नाम अमर बहादुर है। अमर बहादुर के ऊपर से पूरी ट्रेन निकल गई थी, उसे जिंदा और ठीक हालत में देखकर रेलवे पुलिस भी हैरान रह गई। इस शख्स का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती (Viral Video)

Viral Video यूपी के जिला बिजनौर में एक शख्स नशे में रेल पटरी पर सो गया। ट्रेन ऊपर से गुजर गई। लोको पायलट ने पुलिस को सूचना भिजवाई कि एक व्यक्ति संभवत ट्रेन से कट गया है।

- Advertisement -

Viral Video पुलिस पहुंची तो वो नशे में सोता मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में शख्स की तलाशी लेते हुए रेलवे पुलिस के जवान इस जगह पहुंचे हैं, जहां घटना की सूचना मिली थी। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि पुलिस के जवान उससे पूछताछ कर रहे हैं और उठने के लिए कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसवालों ने शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मौत भी आकर टक से निकल गई (Viral Video)

Viral Video एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि वाकई इस इंसान ने गजब की किस्मत पाई है, पूरी ट्रेन ऊपर से निकल गई और ये बच निकला। एक ने लिखा कि बेचारा लोको पायलट झूठा साबित हो गया।

एक अन्य ने लिखा कि इसने तो हद कर दी, अब अगर इससे बोलेंगे कि ट्रेन तेरे ऊपर करके चली गई है तो यह मानेगा ही नहीं। एक सोषा मीडिया यूजर ने लिखा कि किस्मत हो तो ऐसी कि मौत भी आकर टक से निकल जाए।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-