CLOSE

Viral Video विमान का गेट खोलने लगा शख्स, यात्रियों ने की कुटाई, वीडियो वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video हजारों फीट उंचाई पर उड़ान के दौरान विमान के दरवाजे खोलने के कई मामले सामने आ चुकी हैं। गनीमत रही है कि इससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई है लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। अब एक बार फिर एक यात्री ने उड़ते विमान में ये दुस्साहस करने की कोशिश की है। इसके बाद यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की है।

कैमरे में रिकार्ड हुई घटना(Viral Video)

घटना दक्षिण अमेरिका की है। यहां विमान में यात्रियों और चालक दल को एक अनियंत्रित यात्री को कंट्रोल करने के लिए उसे पीटना पड़ा। आरोप है कि शख्स ने विमान के हवा में रहते आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश की थी। यह घटना किसी यात्री के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

यात्रियों ने उपद्रवियों को पीटा (Viral Video)

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार (5 नवंबर) की सुबह कोपा एयरलाइंस के एक विमान में हुई। विमान ने ब्राजील के ब्रासीलिया से पनामा सिटी जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, विमान के उतरने से ठीक पहले यह झगड़ा शुरू हुआ। उपद्रवी यात्री ने विमान में रखे कटलरी से प्लास्टिक का चाकू निकाला और विमान में सवार एक अटेंडेंट को पकड़कर उसे बंधक बनाने की कोशिश की।

इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश (Viral Video)

इसके कुछ देर बाद ही उसने इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की, जिसके बाद लोग खौफ में आ गए। यात्री और विमान के स्टाफ ने मिलकर पहले शख्स को काबू में किया और फिर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया गया। एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होते ही उसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

घटना को लेकर कोपा एयरलाइन्स ने एक बयान जारी कर अपने चालक दल के सदस्यों की तारीफ की है और कहा है कि अगर वह ठीक तरह से स्थिति पर ना संभालते तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। साथ ही यात्रियों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद कहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-