Viral Video नर-मादा मेंढक की बारिश कराने के लिए हुई शादी, बोले पंडित- अब हनुमान जी जानें कैसे होगी वर्षा

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video पूरे देश में मानसून का बेसब्री से इतंजार हो रहा है। गर्मी से बेहाल लोग बारिश से राहत मिलने की चाह में मानसून का अपडेट ले रहे हैं। लोग इस बात को लेकर भी चिंतित है कि कहीं मानसून कमजोर ना पड़ जाए या बारिश कम हो। ऐसे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video पूरे देश में मानसून का बेसब्री से इतंजार हो रहा है। गर्मी से बेहाल लोग बारिश से राहत मिलने की चाह में मानसून का अपडेट ले रहे हैं। लोग इस बात को लेकर भी चिंतित है कि कहीं मानसून कमजोर ना पड़ जाए या बारिश कम हो। ऐसे में अब लोग पूजा-पाठ और भगवान की साधना में लगे हैं। इसी बीच वाराणसी से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां बारिश हो, इसके लिए लोगों ने दो मेंढकों की शादी करवाई है।

भीषण गर्मी से परेशान हैं लोग (Viral Video)

देश के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान तो हैं, इसके साथ ही पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में बारिश की कामना को लेकर एक नर और मादा मेंढक की शादी कराई गई। ये शादी से इसलिए करवाई गई कि बारिश के देवता खुश हो जाएं और गर्मी से राहत मिल सके। मेंढक की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें नर और मादा मेंढक को शादी के कपड़ों से ढंका गया है। कई लोग बराती बनकर पहुंचे हैं।

- Advertisement -

पंडित जी करा रहे शादी (Viral Video)

वीडियो में पंडित जी विधि विधान से मेंढक की शादी करवा रहे हैं। यह सब इसीलिए हो रहा है, ताकि बारिश के देवता प्रसन्न हो जाएं। शादी करवाने में शामिल पंडित का कहना है कि पहले के जमाने में लोग अच्छी बारिश के लिए मेंढक की शादी करवाते थे लेकिन आधुनिक जमाने में लोगों ने ये सब बंद कर दिया और इसे अंधविश्वास बताते हैं।

- Advertisement -

पंडित का कहना है शास्त्रों के अनुसार मेंढक की शादी कराने की परंपरा बहुत पुरानी है। अगर हनुमान जी के समक्ष ये शादी करवाई जा रही है तो पूरा विश्वास है कि ये हनुमान जी देखेंगे कि बारिश कैसे होगी। जल्द ही बारिश होगी। वीडियो में मेंढक की शादी में कई बराती पहुंचे और महिलाएं शादी के गीत गाती दिखाई दीं।

एक रिपोर्ट के अनुसार , मेंढक की शादी को बारिश के लिए देवताओं से प्रतीकात्मक अनुरोध माना जाता है, क्योंकि मेंढक की टर्राहट पारंपरिक रूप से बारिश के आगमन से जुड़ी हुई है। देश के कई राज्यों में लोग इस प्रथा को मानते हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News