Varmala Viral Video वरमाला के दौरान जब दुल्हन के ऊपर ही कूद पड़ा दूल्हा, लोग बोले- ये कौन सा खेल चल रहा भाई

Khabarwala 24 News New Delhi: Varmala Viral Video शादी के फनी मोमेंट वाले वीडियो जब इंटरनेट पर आते हैं तो वह लोगों के बीच धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। इन वीडियोज को देखने के बाद ज्यादातर मजा ही आता है। यही कारण है इंटरनेट वाली जनता ना सिर्फ इन वीडियोज को देखते हैं बल्कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Varmala Viral Video शादी के फनी मोमेंट वाले वीडियो जब इंटरनेट पर आते हैं तो वह लोगों के बीच धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। इन वीडियोज को देखने के बाद ज्यादातर मजा ही आता है। यही कारण है इंटरनेट वाली जनता ना सिर्फ इन वीडियोज को देखते हैं बल्कि जमकर एक-दूसरे के साथ शेयर भी करती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आप भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

जय माला पर होती है हंसी ठिठोली (Varmala Viral Video)

अपने यहां होने वाली शादी में कई तरह की अहम रस्में निभाई जाती है, लेकिन जयमाला एक ऐसी रस्म है। जिसमें इस मौके पर दोनों पक्षों के बीच हंसी-ठिठोली के साथ कई दिलचस्प मामले हो ही जाते हैं। इस रस्म के दौरान कई बार ऐसा होता है कि दूल्हा मुंह फुलाकर बैठ जाता है, तो कभी यहां दुल्हन का एंग्री लुक देखने को मिलता है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है वो एकदम अलग है और इसे देखने के बाद आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है।

- Advertisement -

छलांग लगाकर पहनाता है जयमाला (Varmala Viral Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला समारोह के दौरान दुल्हन वरमाला दूल्हे को पहना देती है. अब जैसे ही दूल्हे की बारी आती है. वैसे ही कुछ लोग दुल्हन को उठा लेते हैं, जिससे दूल्हा उसे वरमाला नहीं पहना पाता है, लेकिन दूल्हा हार नहीं मानता और ऐसे में दूल्हा वहां रखी कुर्सी पर चढ़ जाता है और छलांग लगाकर दुल्हन को वरमाला पहना देता है। अपने मकसद में दूल्हा कामयाब तो हो जाता है, लेकिन दुल्हन और उसके रिश्तेदार स्टेज पर पीछे की तरफ गिर पड़ते हैं.

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Varmala Viral Video)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mrvlogbki नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये कौन सा खेल चल रहा है भाई। वहीं दूसरे ने लिखा, लड़का झुकेगा नहीं। एक अन्य ने लिखा, इस घटना के बाद पक्का लड़की के घर में ये वाली रस्म बंद हो जाएगी। इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News