CLOSE

Lucknow मॉनसून सत्र से पहले यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार, कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग, राजभर और दारा सिंह को लेकर अटकलें तेज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Lucknow : यूपी विधानमंडल के मॉनसून सत्र की तिथि की घोषणा कर दी गई है। 7 से 11 अगस्त तक सत्र चलेगा। इस सत्र के दौरान प्रदेश सरकार प्राथमिकता वाले विकास कार्यों व कार्यक्रमों को गति देने के लिए 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार भी हो सकता है। इसमें दारा सिंह चौहान और ओम प्रकाश राजभर को मंत्री बनाए जाने की संभवना व्यक्त की जा रही है। इतना ही नहीं इसके साथ ही कई पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है।

बताया गया है कि अनुपूरक बजट 8 या 9 अगस्त को पेश किया जा सकता है। वित्त विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। यह मॉनसून सत्र विकास कार्यों को गति देने वाला होगा। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार चालू बड़ी परियोजनाओं के साथ प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को गति देने के लिए पहला अनुपूरक बजट (अनुदान) पेश करेगी। जिसका आकार 35 से 40 हजार करोड़ तक हो सकता है। अनुपूरक के माध्यम से प्रदेश सरकार 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र के बचे हुए संकल्पों को पूरा कर सकती है। इस अनुपूरक को आमचुनाव 2024 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि ओपी राजभर ने 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। चुनाव बाद योगी की पहली सरकार में राजभर को कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। कुछ समय बाद ही उनका कई मामलों पर विवाद शुरू हो गया और मंत्री पद से राजभर को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में राजभर ने सपा के साथ चुनाव लड़ा। यहां भी अखिलेश यादव के साथ उनकी नहीं बनी और अलग हो गए।

- Advertisement -

Lucknow मॉनसून सत्र से पहले यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार, कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग, राजभर और दारा सिंह को लेकर अटकलें तेज Add Lucknow मॉनसून सत्र से पहले यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार, कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग, राजभर और दारा सिंह को लेकर अटकलें तेज Lucknow मॉनसून सत्र से पहले यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार, कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग, राजभर और दारा सिंह को लेकर अटकलें तेज Lucknow मॉनसून सत्र से पहले यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार, कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग, राजभर और दारा सिंह को लेकर अटकलें तेज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-