CLOSE

Ujjain Mahakal Mandir रील बनाने से रोका तो मंदिर में ही हो गई मारपीट, भड़की लड़कियां ; वीडियो वायरल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Ujjain Mahakal Mandir कई धार्मिक स्थानों और महत्वपूर्ण जगहों पर रील बनाने और मोबाइल फ़ोन के उपयोग पर रोक है। इसके बावजूद भी कई लोग प्रतिबंधित जगहों पर लोग किसी न किसी तरह से रील बनाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद विवाद होता है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट हो रही है।

महाकाल मंदिर में हाथापाई तक की आ गई नौबत (Ujjain Mahakal Mandir)

बताया जा रहा है कि उज्जैन महाकाल मंदिर में फोन ले जाने पर मनाही है। इसके बाद भी कुछ लड़कियां प्रांगण में खड़ी होकर रील बना रही थीं। जब उन्हें टोका गया तो वह बहस करने लगीं और मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गए। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

रोकने पर भी नहीं रुकी (Ujjain Mahakal Mandir)

बताया गया कि 4 से 5 लड़कियां के ग्रुप द्वारा मंदिर में रील्स बनाई जा रही थी। महिला सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रुकी नहीं और बहसबाजी करने लगीं। इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Ujjain Mahakal Mandir)

वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मंदिर में अब मोबाइल पूरी तरह बैन ही कर देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि एक तो ये लोग कानून के खिलाफ जाकर फोन लेकर अंदर गए और फिर रील बनाने लगे। जब मना किया गया तो मारपीट पर उतर आये। सरासर गलत है ये।

फोन लेकर क्यों जाते हैं 

एक अन्य ने लिखा कि ऐसा नहीं है कि लोगों की ही गलती है। मंदिर प्रशासन भी तानाशाही की हदें पार कर चुका है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं , जब फोन ले जाने पर पाबंदी है तो क्यों फोन लेकर जाते हैं? एक ने लिखा कि मंदिर में भी लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। फोन बैन हो तो सबके लिए बैन हो।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-