CLOSE

मुकदमा वापस लेने के लिए कनपटी पर लगाया तमंचा, लाठी डंडों से की मारपीट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA24 NEWS Simbhaoli (HAPUR) : सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर निवासी सोनू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गुड्डु, सोविन्द्र, मीनू व सतपाल निवासी ग्राम गाबडी थाना परीक्षतगढ़ जिला मेरठ ने उसकी भतीजी कशिश को गत 19 जनवरी को अगवा कर ले गए। इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि नौ अप्रैल की 11 बजे गुड्डु अपने साथ सोविन्द्र, मीनू, सतपाल व अन्य 3-4 अज्ञात लोगों के साथ तमंचा व लाठी डंडे लेकर उसके घर के अन्दर घुस आए और गन्दी गन्दी गाली देते हुए मुकदमा वापस लेने को कहा, लेकिन उसने मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया । आरोप है कि गुड्डु ने तमंचा उनके कान पर लगा दिया। जिससे उसकी चीख निकाल गई। सोविन्द्र व मीनू ने उसको पकड़ लिया और सतपाल ने लाठी डंडे से वार किया। इस कारण उसके गंभीर चोट आई है। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में सिंभावली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुकदमा वापस लेने के लिए कनपटी पर लगाया तमंचा, लाठी डंडों से की मारपीट मुकदमा वापस लेने के लिए कनपटी पर लगाया तमंचा, लाठी डंडों से की मारपीट मुकदमा वापस लेने के लिए कनपटी पर लगाया तमंचा, लाठी डंडों से की मारपीट

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-