फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने ऑस्कर जीत रचा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24News : भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है।

इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी।

नाटु नाटु’ का मतलब होता है नाचना

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है। इससे पहले ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस तेलुगु गीत पर जोरदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह स्थल पर मौजूद सभी दर्शक झूम उठे थे। प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

oscar 1
oscar 1

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने की थी प्रस्तुति की घोषणा

समारोह में भारतीय गायकों की प्रस्तुति की घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने की थी। दीपिका पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन’ के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने एक शानदार हार पहना था। अभिनेत्री ने प्रस्तुति की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘क्या आपको पता है ‘नाटु’ क्या है, अगर नहीं तो अब पता चल जाएगा। पेश है ‘आरआरआर’ से ‘नाटु नाटु’।” गीत की प्रस्तुति के लिए आयोजकों ने मंच पर गाने के सेट को दिखाने की कोशिश। इस गीत की शूटिंग यूक्रेन की राजधानी कीव स्थति राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुई है। ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। गौरतलब है कि डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ब्रिटेन की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का गीत ‘जय हो’ सर्वश्रेष्ठ मूल ‘स्कोर’ व मूल गीत श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत है। इसके संगीतकार ए.आर. रहमान थे और इसके बोल गुलजार ने लिखे थे।

- Advertisement -
Oscar 2
Oscar 2

पीएम मोदी ने पूरी टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर इसकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि पूरा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गीत होगा जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एम एम कीरावानी, चंद्र बोस और पूरी टीम को बधाई। भारत खुश और गौरवान्वित है।” वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, अभिनेता चिरंजीवी सहित कई बड़ी हस्तियों और नेताओं ने एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी जाहिर की है।

Oscar 3
Oscar 3

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के मशहूर गीत ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर सोमवार को बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘हम ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने का जश्न मनाने में करोड़ों भारतीय नागरिकों के साथ शामिल हैं। भारत के लिए इतनी सारी खुशी लाने पर बहुत बहुत धन्यवाद। आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई।” उन्होंने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर इस वृत्तचित्र की पूरी टीम को भी बधाई दी और कहा कि यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है। राहुल गांधी ने ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘जिस गीत को भारत ने बहुत पसंद किया, वह सही मायने में वैश्विक हो गया। संगीतकार एम. एम. कीरावानी, गीतकार चंद्रबोस और ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई।” उन्होंने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ से जुड़ी पूरी टीम को भी बधाई दी और कहा कि इस वृत्तचित्र को बनाने वाली दो महिलाओं ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

sda
sda
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-