CLOSE

शाइस्ता परवीन पर इनाम घोषित करने की कार्रवाई भाजपा की बौखलाहट : उमा शंकर सिंह

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Lucknow : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता उमा शंकर सिंह ने सोमवार को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का समर्थन करते हुए कहा कि उनके बारे में सूचना देने पर पुलिस की नकद इनाम देने की घोषणा उमेश पाल हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस की नाकामी से ‘‘ध्यान भटकाने” का एक प्रयास है।

घटना के 15 दिन बाद भी प्रयागराज पुलिस के हाथ खाली

उत्तर प्रदेश पुलिस ने परवीन की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। सिंह ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘इनाम घोषित करने की कार्रवाई पुलिस का ध्यान भटकाने का प्रयास है।” उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के नेता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘घटना के 15 दिन बाद भी प्रयागराज पुलिस के हाथ खाली हैं। लोग उनसे सवाल न करें, इसलिए इनाम घोषित किया गया है।” उन्होंने कहा कि शूटरों पर ढाई लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है, लेकिन अब तक कोई पकड़ में नहीं आया है।

अगर आरोप साबित होता है तो शाइस्ता परवीन को पार्टी से निकाल दिया जाएगा

परवीन का बचाव करते हुए रसड़ा विधायक ने कहा, ‘‘शाइस्ता परवीन का हत्याकांड से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है। पुलिस भी इसे साबित नहीं कर पाई है। वह एक सामाजिक व्यक्ति हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘शाइस्ता परवीन प्रयागराज की महापौर बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस सीट को खोने जा रही है। भाजपा के गुस्से के पीछे यही (कारण) है।” सिंह ने जोर देकर कहा कि बसपा प्रमुख मायावती पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि अगर परवीन पर लगे आरोप साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम अब भी इस पर कायम हैं। अगर आरोप साबित होता है तो शाइस्ता परवीन को पार्टी से निकाल दिया जाएगा।”

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-