Char Dham Yatra चार धाम यात्रा के मार्ग पर बढ़ेगी टेंशन, जानिए क्या है पूरा मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Char Dham yatra Khabarwala24 News Uttrakhand : उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों पर उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में IMD का बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसी स्थिति में अब दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि है कि वह यात्रा पर जाने से पहले उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अपडेट जरूर ले लें।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 जून से बारिश में और तेजी आने का अनुमान है। यह समय मानसून के औपचारिक तौर पर उत्तराखंड पहुंचने का रहेगा। नदी किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -

क्या है मौसम का अनुमान

बृहस्पतिवार को विशेष कर पर्वतीय क्षेत्र के जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार, 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 23 जून को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। 24 व 25 जून को भी पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

यात्रा को लेकर मौसम विभाग ने किया

मौसम विभाग ने यात्रा को लेकर भी अलर्ट किया है। लोगों से मौसम का अपडेट लेने और बारिश में यात्रा टालने की सलाह दी है। बताया गया कि 24-25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों में हो सकती है। यह प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय भी है। नार्थ वेस्ट मानसून महाराष्ट्र के आसपास है, वहीं साउथवेस्ट मानसून के अगले दो से तीन दिनों में पश्चिम यूपी तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-