Storm Viral Video टेंट के साथ आंधी में उड़ गया शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे लोग

Khabarwala 24 News New Delhi: Storm Viral Video आंधी-तूफान से लोगों को खूब नुकसान झेलना पड़ता है। कभी खेती खराब होती है तो कभी पेड़ गिर जाते हैं। कभी सामान उड़ जाते हैं तो कभी सामान के साथ इंसान भी! एक वीडियो एेसा ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Storm Viral Video आंधी-तूफान से लोगों को खूब नुकसान झेलना पड़ता है। कभी खेती खराब होती है तो कभी पेड़ गिर जाते हैं। कभी सामान उड़ जाते हैं तो कभी सामान के साथ इंसान भी! एक वीडियो एेसा ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आंधी में एक शख्स टेंट के साथ ही उड़ गया।

टेंट के साथ आंधी में उड़ गया आदमी (Storm Viral Video)

Storm Viral Video चीन के हेबेई प्रांत के लैंगफैंग में तेज हवाओं की वजह से एक शख्स टेंट के साथ ही उड़ गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक परिवार आंधी से अपने सामान को बचाने की कोशिश कर रहा है। आंधी का झोंका आया और टेंट उखड़ कर उड़ गया। हालांकि इसी दौरान कैमरे में एक और शख्स दिखा।

- Advertisement -

Storm Viral Video एक अन्य शख्स जो अपने टेंट को बचाने के लिए उसे पकड़कर खड़ा था, वह हवा के कारण टेंट के साथ ही उड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो को द वेदर चैनल के इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके बाद से ही यह वायरल हो गया।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Storm Viral Video)

Storm Viral Video एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वैसे तो हंसना नहीं चाहिए, लेकिन वीडियो को देखकर मुझे जो से हंसी आई, जिससे आंखों में आंसू आ गए। एक ने लिखा कि ये फनी नहीं है लेकिन जिस तरह शख्स टेंट को पकड़कर उड़ रहा है, उसे देखकर खूब हंसी आ रही है। एक अन्य ने लिखा कि आंधी में सफर करने का इस शख्स ने सही तरीका खोज लिया है।

- Advertisement -

Storm Viral Video एक ने लिखा कि वो बेचारा टेंट बचाने के लिए उस पर खड़ा हो गया लेकिन बचा नहीं पाया और लोग इस पर हंस रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि किदरत से लड़ने की कोशिश ही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसके आगे कोई नहीं टिकता है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टेंट को खोल लेता तो शायद वह ना उड़ता लेकिन उस पर खड़ा हो गया और खड़ भी उड़ गया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News