CLOSE

Simbhaoli News जंगल में बंधक बनाकर की लूटपाट,

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Simbhaoli News Khabarwala 24News Simbhaoli : जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा स्थित जंगल में घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने अलग-अलग समय में तीन लोगों को बंधक बनाकर हजारों की नकदी व अन्य सामान लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में रहने वाले दिशान अली शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे हापुड़ से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ में उनके गांव का रहने वाला सोएब भी मौजूद था। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरोड़ा के निकट पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उनको रोककर लाठी-डंडों से मारपीट करी और जेब से 22 हजार रुपये , घड़ी, मोबाइल लूटकर गन्ने खेत में बंधक बना लिया। तभी वहां से गुजर रहे गांव रतुपुरा निवासी नोशेर को भी बदमाशों ने पकड़ पर मारपीट करते हुए तीन हजार रुपये ,अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। और मौके से फरार हो गए।

पुलिस को दी सूचना

जैसे तैसे कर बंधक मुक्त होकर पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

- Advertisement -

महिला के कुंडल छीने

थाना क्षेत्र के गांव सहसपुरा में घर में सो रही महिला अंशुल के कानो से भी एक व्यक्ति ने दोनों कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। काफी तलाशने पर भी आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका।

बदमाशों की पुलिस कर रही तलाश

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

Add Simbhaoli news जंगल में बंधक बनाकर की लूटपाट, Simbhaoli news जंगल में बंधक बनाकर की लूटपाट, Simbhaoli news जंगल में बंधक बनाकर की लूटपाट,

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-