CLOSE

Shahjahanpur News यूपी में युवक की मौत के बाद 14 माह बाद भारत लाया गया शव, जानिए क्या है पूरी मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Shahjahanpur News Khabarwala24 News: Shahjahanpur उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के रहने वाले एक युवक का करीब 14 माह पहले सऊदी अरब के जेद्दा में एक हादसे में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया था। परिजन युवक का शव भारत लाने की तभी से कोशिश में जुटे थे, ताकि शव को भारत में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। लेकिन कानूनी प्रक्रिया, अड़चनों के कारण इसमें करीब 14 माह का समय लग गई। काफी मशक्कत के बाद अब युवक का शव उसके घर पहुंच सका है।

क्या है मामला :

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जिले के चौक कोतवाली क्षेत्र के मेहमान शाह निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद आलम सऊदी अरब के जेद्दा में काम करता था। वर्ष 2013 में काम करने के लिए सऊदी अरब के जेद्दा गए मोहम्मद आलम की एक हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। परिजन चाहते थे कि युवक के शव को भारत लाकर सुपुर्द-ए-खाक किया जाए। इसी प्रयास में वह जुट गए।
बताया गया कि मोहम्मद आलम की काम के दौरान 30 मार्च 2022 को एक हादसे में मौत हो गई थी। दूतावास के जरिए मृतक युवक के परिजन को 24 अगस्त 2022 को मोहम्मद आलम के निधन की सूचना मिली थी।

Shahjahanpur news यूपी में युवक की मौत के बाद 14 माह बाद भारत लाया गया शव, जानिए क्या है पूरी मामला

- Advertisement -

परिजन चाहते थे कि भारत लाया जाए शव :

मोहम्मद आलम के भाई और उनकी मां चाहते थे कि युवक का शव भारत लाया जाए और यहीं उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाए। इसको लेकर परिजन ने सऊदी अरब के दूतावास में अपील की थी। परिजनों का कहना है कि एलआईयू, पुलिस अधीक्षक और दूतावास के बीच लंबी कागजी कार्रवाई के बाद मोहम्मद आलम के शव को सऊदी अरब से भारत लाने में कामयाबी मिल सकी है।

पीएम, सीएम का जताया आभार :

मोहम्मद आलम के परिजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद, आदि का आभार व्यक्त किया है। यहां शव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया था। बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने के लिए मोहम्मद आलम के घर पर पहुंची।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-