Route Diversion ज्येष्ठ गंगा दशहरा: रविवार से थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिए, अमरोहा, हापुुड़ के पुलिस अफसरों की बैठक में लिया निर्णय

Route Diversion Khabarwala24News Garhmukteshwar (Hapur): ज्येष्ठ गंगा दशहरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 29 से 30 मई तक दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय शनिवार को हापुड़ व अमरोहा जनपद के पुलिस अधिकारियों में हुई समन्वय बैठक में लिया गया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Route Diversion Khabarwala24News Garhmukteshwar (Hapur): ज्येष्ठ गंगा दशहरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। 29 से 30 मई तक दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय शनिवार को हापुड़ व अमरोहा जनपद के पुलिस अधिकारियों में हुई समन्वय बैठक में लिया गया है। उधर, बृजघाट व तिगरी स्थित गंगा में बेरिकेटिंग भी कराई जा रही है।
बता दें कि 29 से 30 मई तक ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान मनाया जा रहा है। इसलिए पुलिस ने 29 मई को दोपहर 12 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद भारी वाहन परिवर्तित मार्गो से निकलेंगे। गजरौला की जुबिलेंट फैक्ट्री के गेस्टहाउस में अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा, अमरोहा एएसपी राजीव कुमार, हापुड़ एएसपी मुकेश मिश्रा, एडीएम अमरोहा भगवान शरण, सीओ अरुण सिंह बैठक में मौजूद रहे।

यह रहेगी रूट डायवर्जन की व्यवस्था :

दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात- दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावटी होते हुए मौन होते हुए जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरेदाबाद जाएंगे।

दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की और जाने वाले भारी वाहनः छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जनपद बुलन्दशहर नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदोसी के रास्ते होते हुए मुरादाबाद को जायेंगे।
हापुड़ से मुरादाबाद जाने वाला यातायातः हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पैट्रोल पम्प के सामने से गुलावटी होते हुए जनपद बुलन्दशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चन्दोसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जायेगें।
मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला भारी वाहन – मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुये मुरादाबाद को जायेंगे।

- Advertisement -

Route diversion ज्येष्ठ गंगा दशहरा: रविवार से थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिए, अमरोहा, हापुुड़ के पुलिस अफसरों की बैठक में लिया निर्णय
मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात- मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज मीरापुर, मवाना – मेरठ ,मोदीनगर , गाजियाबाद होते हुए दिल्ली को जायेगा।

मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात – जनपद अमरोहा से वाया जोया, नोगांवा सादात, नूरपुर, हल्दोर, बिजनौर बैराज , मीरापुर ,मवाना ,मेरठ ,मोदीनगर गाजियाबाद होते हुये दिल्ली को जायेगा।

गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायातः गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर गाजियाबाद होते हुये दिल्ली को जायेगा।

- Advertisement -

स्याना से मेरठ की ओर से हापुड़ की ओर जाने वाला यातायातः स्याना से वाया बीबीनगर गुलावटी, हाफिजपुर, ततारपुर बाईपास, खरखौदा होते हुये मेरठ जायेगा।

नोट- आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी डायवर्जन किया जायेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-