CLOSE

Reel with baby हे राम बच्चे को भी नहीं छोड़ा! महिला ने बेटे के साथ बनाई खतरनाक रील, आग बबूला हुए लोग

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Reel with baby रील बनाना आज के समय में अधिकतर लोगों का शौक बन चुका है। कुछ लोग रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। अब एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे को गोद में लेकर रील बना रही है।

Reel with baby रील बनाने में महिला इतनी मस्त हो गई कि उसके हाथ से बच्चा ही छूट गया। यह वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तमतमा गए और महिला को जमकर खरीखोटी सुनाई है।

बच्चे के साथ बना रही थी रील (Reel with baby )

Reel with baby वीडियो में एक महिला बच्चे को गोद में लेकर रील बनाती दिखाई दे रही है। महिला के हाथ में एक बच्चा है। वह किसी भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है लेकिन डांस करते-करते महिला के हाथ से बच्चा छूट गया। बच्चा गिरते-गिरते बचा। गनीमत रही कि बच्चे को चोट नहीं लगी, महिला ने खुद ही फुर्ती से बच्चे को पकड़ लिया।

- Advertisement -

बच्चे के रोने पर बंद हुई शूटिंग! (Reel with baby )

Reel with babyइस घटना के बाद डरकर बच्चा रोने लगा। महिला ने वीडियो की रिकॉर्डिंग बंद की और बच्चे को शांत कराया। सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड का ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे के साथ खिलवाड़ देखकर लोग भड़क गए और इस तरह की रील बनाने वालों को जमकर खरीखोटी सुनाई है।

Reel with baby एक ने लिखा कि अपनी जान जोखिम में डाल कर इस तरह की रील बनाने वाले अजीब प्रजाति के लोग हैं, इन्हें खुद का और अपने बच्चों का भी ख्याल नहीं रहता है। एक ने लिखा कि ये सबसे खतरनाक बीमारी बनती जा रही है, अगर जल्दी ही इसका कोई इलाज नहीं खोजा गया तो भारी समस्या हो जाएगी। एक ने लिखा कि अगर रील बनाने का शौक अधिक है तो अकेले कूद लो ना, बच्चे को साथ में लेकर उसे क्यों परेशान कर रहे हैं?

- Advertisement -

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Reel with baby )

Reel with baby एक सोशल मीडिया यूजर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लिखा कि इन जैसों के लिए कोई ना कोई कानून जरूर लाना चाहिए, ये लोग खुद जो करते हैं वो तो करते ही हैं लेकिन बच्चों के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए इंटरनेट को और महंगा कर देना चाहिए। यह सब सस्ते नेट का नतीजा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-