Rahat Fateh Ali Khan दुबई एयरपोर्ट पर राहत फतेह अली खान गिरफ्तार, मैनेजर की शि‍कायत पर हुआ एक्शन, कई घंटों से हो रही पूछताछ

Khabarwala 24 News New Delhi: Rahat Fateh Ali Khan पाकिस्तानी के मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। जियो टीवी के हवाले से ये बात सामने आ रही है कि पुलिस स्टेशन से राहत फतेह अली खान से कई घंटों से पूछताछ चल रही है। क्या है […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Rahat Fateh Ali Khan पाकिस्तानी के मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। जियो टीवी के हवाले से ये बात सामने आ रही है कि पुलिस स्टेशन से राहत फतेह अली खान से कई घंटों से पूछताछ चल रही है।

क्या है पूरा मामला (Rahat Fateh Ali Khan)

जानकारी के अनुसार राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर और मशहूर शोबिज प्रमोटर सलमान अहमद ने दुबई में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि गायक को फिलहाल ऑफिशियली तौर पर गिरफ्तार नहीं किया गया है। राहत अपने सिंगिंग शोज के लिए लाहौर से दुबई पहुंचे थे। इस साल जनवरी में, संघीय जांच एजेंसी (FIA) ने मशहूर गायक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी की जांच शुरू की थी, जब ये पता चला था कि सिंगर ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सिंगिंग शोज के लिए 12 सालों में लगभग 8 बिलियन रुपये कमाए हैं।

- Advertisement -

एक्स मैनेजर ने की शिकायत (Rahat Fateh Ali Khan)

हालांकि अभी तक आरोप क्या हैं इसका सही तरीके से पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि लेकिन राहत की मैनेजमेंट कंपनी के लोगों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि वो इस मामले पर और ज्यादा जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो, बाद में ये सामने आया कि राहत के एक्स-मैनेजर अहमद ने दुबई के अधिकारियों के सामने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

आपको बता दें, राहत ने कुछ महीने पहले विवाद के बाद अहमद को बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा सामने आया है कि राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। राहत के साथ उनके बहनोई बक्का बुर्की भी हैं और वो ही इस पूरे मामले से निपट रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News