Premanand Maharaj राकेश टिकैत से प्रेमानंद महाराज ने ऐसा क्या कहा, वायरल हो गया वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Premanand Maharaj किसान आंदोलन के बाद चर्चाओं में रहने वाले किसान नेता राकेश टिकैत हाल ही में चर्चित प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत प्रेमानंद महाराज के सामने खड़े थे और महाराज उन्हें शिक्षा दे रहे थे। प्रेमानंद महाराज ने राकेश टिकैत से जो भी कुछ कहा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Premanand Maharaj किसान आंदोलन के बाद चर्चाओं में रहने वाले किसान नेता राकेश टिकैत हाल ही में चर्चित प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत प्रेमानंद महाराज के सामने खड़े थे और महाराज उन्हें शिक्षा दे रहे थे। प्रेमानंद महाराज ने राकेश टिकैत से जो भी कुछ कहा , उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्वार्थ की गंध नहीं होनी चाहिए (Premanand Maharaj)

वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने किसान नेता राकेश टिकैत से कहा कि किसानों के पक्ष में खड़े होकर सरकार से सुविधा दिलाना बहुत उत्तम काम है लेकिन इसमें स्वार्थ की गंध नहीं होनी चाहिए। स्वार्थ में कपट होता है। अगर हम दूसरों के हित के लिए जान की बाजी लगा देंगे तो इस लोक और परलोक में भी मंगल होगा। च्परहित सरिस धर्म नहिं भाई, पर पीड़ा सम नहिं अधमाई।

- Advertisement -

किसान बहुत भोले भाले (Premanand Maharaj)

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भारतीय किसान बहुत भोले भाले हैं। हम लोग किसान के घर में पैदा हुए हैं, सब जानते हैं। फसल नष्ट हुई तो समझो किसान नष्ट हो गया। कितनी मेहनत करके वो फसल तैयार करते हैं। बहुत से किसान परेशान होकर शरीर त्याग देते हैं क्योंकि उनकी कहीं पहुंच नहीं है, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। कोई पचास लाख भले कमाता हो लेकिन वह पैसा तो नहीं खाएगा, खाएगा तो अन्न ही और अन्न पैदा करते हैं किसान! किसानों के साथ खड़े होने की जरूरत है।

प्रेमानंद महाराज और राकेश टिकैत का वीडियो (Premanand Maharaj)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि संतों की बात कहने का तरीका ही कमाल है, अब यही देख लीजिए राकेश टिकैत को आशीर्वाद तो दिया लेकिन इतना टाइट किया, इतना टाइट किया कि अगली बार आशीर्वाद लेने मुश्किल ही आयेंगे। एक ने लिखा कि किसानों कि लिए राकेश टिकैत हमेशा खड़े दिखाई दिए है। इस वीडियो में भी महाराज किसानों के साथ ही राकेश टिकैत की भी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -

कौन हैं राकेश टिकैत (Premanand Maharaj)

बता दें कि राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वह भाकियू के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। २०२० में कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। महीनों चले इस आंदोलन में एक वक्त ऐसा आया, कि जैसे आंदोलन कमजोर पड़ गया है लेकिन राकेश टिकैत ने अपनी जगह से हिलने से इनकार कर दिया था और मीडिया के सामने ही रो पड़े थे। इसके बाद आंदोलन में मजबूती आई और सरकार ने कृषि कानून को वापस लेने का फैसला किया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News