CLOSE

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का चला चाबुक

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Garhmukhteshwar Hapur (इमरान अली) : गढ़मुक्तेश्वर सर्किल के विभिन्न थानों की पुलिस ने रविवार रात को गश्त के दौरान अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया है। एक ओर जहां दो लोगों को भट्ठी के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लोगों को शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 610 लीटर शराब, 1000 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Babita add
Babita add

पुलिस के अनुसार रविवार की रात कोतवाली पुलिस को नयाबांस के जंगल में अवैध शराब की भट्टी चलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर शराब तैयार कर रहे आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए उनको पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी गांव नयाबांस निवासी चेतराम सिंह , गांव लठीरा निवासी सोमपाल सिंह हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 500 लीटर शराब, 1000 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।

इसके अलावा सिंभावली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नवादा नहर पटरी से एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी जिला मेरठ के थाना किला परीक्षतगढ़ के गांव सोपरी का रहने वाला प्रमोद कुमार है। जबकि बहादुरगढ़ पुलिस ने भी रात्रि गश्त के दौरान गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले महेश और गांव शंकराटीला के रहने वाले पप्पन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 लीटर शराब बरामद की है।

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का चला चाबुक

- Advertisement -

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का चला चाबुक

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का चला चाबुक

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-