CLOSE

Pakistan Viral Video पाकिस्तान में Keyboard से चलाई जा रही कार, यूजर बोले…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Pakistan Viral Video सोशल मीडिया पर अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो पाकिस्तान से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक कार के स्टीयरिंग को रियर सीट पर बैठक कंप्यूटर के कीबोर्ड से कंट्रोल करता हुआ दिख रहा है।

ड्राइवर सीट पर कोई बैठा दिखाई नहीं दे रहा (Pakistan Viral Video)

इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। ये कार मारुति सुजुकी की अल्टो है,चंद सेकंड के इस वीडियो में कार हाई वे पर चलते हुए दिख रही है। कार के ड्राइवर सीट पर कोई नहीं बैठा है, बावजूद इसके कार सड़क पर सरपट दौड़ रही है।

रियर सीट पर बैठा है युवक (Pakistan Viral Video)

वीडियो में बिना ड्राइवर वाली इस कार के आसपास से सड़क पर ओर गाड़ियां भी आते-जाते दिख रही हैं। कार की रियर सीट पर एक युवक बैठा है। उसके पास एक कंप्यूटर कीबोर्ड है, उसमें से कुछ तार निकलकर कार के स्टीयरिंग से कनेक्ट हो रहे हैं।

- Advertisement -

40kmph की स्पीड पर चल रही कार (Pakistan Viral Video)

युवक का दावा है कि वह कीबोर्ड से कार चला रहा है। वीडियो में जब वह कीबोर्ड पर हरकत करता है तो कार का स्टीयरिंग मूव होता हुआ दिख रहा है। युवक का दावा है कि कार 40kmph की स्पीड पर चल रही है। उसने खुद ये सिस्टम कार में फीट किया है। ये वीडियो पाकिस्तान के Abbottabad की बताई जार ही है। यूजर्स इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं। इसे शेयर कर रहे हैं और बार-बार देख रहे हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Pakistan Viral Video)

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में बड़ी संख्या में व्यू और कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर एक्सीडेंट हो जाए तो Delete का बटन दबा देना। एक ने कहा पाकिस्तान के लोग बम बनाते-बनाते ये क्या बनाने लगे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-