CLOSE

Online Shopping ऑर्डर किए थे कपड़े, निकला इंसान का खून

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Online Shopping ऑनलाइन ऑर्डर के बाद कई बार डिलीवरी के समय ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती हैं लेकिन एक महिला ने जब एक प्रसिद्द कंपनी से कपड़े ऑर्डर किए तो उसे खून भरी शीशी मिली। अब महिला हैरान है कि आखिर ये खून भरी शीशी कपड़ों के बीच कहां से आ गई! वहीं कंपनी के पास भी कोई जवाब नहीं है।

क्या है पूरा मामला (Online Shopping)

अमेरिका की रहने वाली इस महिला ने वीडियो शेयर कर बताया है कि उसने शीन से अपने कपड़े ऑर्डर किए थे, जिसका पैकेट खोलने पर उसमें से इंसान के खून की शीशी मिली है। एना इलियट नाम की इस महिला ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका वीडियो शेयर किया था और कहा था कि जांच केंद्र पर जाने की जगह ये खून की शीशी मेरे कपड़ों के साथ मुझ तक पहुंच गई है।

खून भरी शीशी कपड़े के साथ आई (Online Shopping)

एना इलियट नाम की इस महिला ने कहा कि उसने दो कपड़े ऑर्डर किए थे लेकिन इसके साथ यह खून की शीशी भी आ गई। जिस पर ना तो किसी का नाम है और ना ही किसी डॉक्टर का कोई पता लिखा हुआ है। इतना ही नहीं इस शीशी में किसी तरह की कोई तारीख भी नहीं लिखी हुई है।

- Advertisement -

महिला ने जब इसकी जानकारी एक लेबोरेटरी को दी तो बताया गया कि वह किसी भी आम इंसान को इस तरह खून की शीशी नहीं भेजते, यह सिर्फ जांच केंद्र और डॉक्टर के पास ही भेजी जाती है। भूल कहां हुई है,इसकी जांच की जानी चाहिए। हालांकि महिला की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई।

जिम्मेदारी लेने से किया इंकार

महिला का कहना है कि जिस कंपनी से उसने ऑर्डर किया था, उसने अब इस शीशी की किसी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। वहीं महिला ने इंसान की शीशी से खतरा बताते हुए इसकी शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं लेकिन महिला को कोई समाधान नहीं मिल पाया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-