Khabarwala 24 News New Delhi: One Lakh Slipper साधारण तौर पर चप्पल (स्लीपर) की कीमत कितनी होती है? 100 से 200 रुपये, अच्छा लेने गए तो शायद 500 या हजार, कुछ लोग इससे भी महंगा पहनते होंगे लेकिन सऊदी अरब के कुवैत में एक स्टोर में जब इस चप्पल को हजारों में नहीं लाख में बिकते देखा तो आखें खुली रह गईं।
One Lakh Slipper दिलचस्प बात ये है कि ये चप्पल दिखने में एक दम वैसा ही है, जैसा चप्पल पहनकर भारत के अधिकतर लोग घूमने निकल जाते हैं या फिर टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं।
वीडियो किया गया है शेयर (One Lakh Slipper)
One Lakh Slipper इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है ,जिसमें टेंडी सैंडल चप्पल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चप्पल की क्वालिटी और उसकी कीमत बताई गई है लेकिन जब साधारण से दिखने वाले चप्पल की कीमत भारतीयों ने सुनी तो वे हैरान रह गए। वीडियो में चप्पल की कीमत को 4500 रियाल (करीब 1 लाख रुपये) बताई गई है।
60 रुपये में खरीददता हूं (One Lakh Slipper)
One Lakh Slipper भारतीय लोगों ने जब घर में इस्तेमाल होने वाले चप्पल की तरह दिखने वाले इस सैंडल का दाम एक लाख रुपये सुना तो इस पर मजे लेने शुरू कर दिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के स्लीपर का इस्तेमाल मैं रोजाना टॉयलेट जाने के लिए करता हूं। एक ने लिखा कि मैं तो इसे मात्र 60 रुपये में खरीदता हूं।
One Lakh Slipper एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस चप्पल की अधिकतम कीमत 250 रुपये है। इससे अधिक पैसा देना बर्बादी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं भारत से कुवैत में इस चप्पल को एक्सपोर्ट करने के लिए तैयार हूं। मात्र 200 में, वहां आराम से 500 – 1000 का बेचना। एक अन्य ने लिखा कि दुनिया में कितनी ठगी हो रही है, बताओ 100 के चप्पल को एक लाख में बेचा जा रहा है।
One Lakh Slipper इस वीडियो को @kuwaitinside नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कुवैत से जुड़ी लोकल जानकारियां शेयर करता है। एक दिन में ही इस वीडियो को तीस लाख लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने कमेंट किया हैं, जिसमें अधिकतर भारतीय हैं।


