CLOSE

OMG! 35 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है यह कुत्ता, किस कंपनी में मिली है नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला….

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News New Delhi: OMG! भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी को दूर करने के लिए आए दिन नए नए प्रयास सरकारें कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में तो युवाओं को नौकरी ही नहीं मिल पा रही है। लाखों छात्रों को नौकरी ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत समेत और भी कई देशों में भी बेरोजगारी की स्थिति कुछ ऐसी ही है। जहां इंसानों को नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं,

ऐसे में अगर आपको पता चले कि किसी कुत्ते को नौकरी पर रखा गया है, तो जानकर हैरानी होना स्वाभिवक है। जी हां, आजकल ऐसा ही एक मामला काफी चर्चा में है। एक कंपनी ने एक कुत्ते को नौकरी दी है। ये अजीबोगरीब मामला चीन का है।

कुत्तों को लोग किसी भी काम में लगा देते हैं, पर उसे सैलरी तो नहीं देते, लेकिन चीन की एक पेट सप्लाइज फर्म ने न सिर्फ कुत्ते को काम पर लगाया है, बल्कि उसे सैलरी भी देती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्ते को नौकरी मिलने की बात का खुलासा तब हुआ, जब कंपनी ने सोशल मीडिया पर उसकी एक सैलरी स्लिप शेयर की। उसके बाद तो ये मामला देखते ही देखते पूरी दुनिया में वायरल हो गया, क्योंकि आजतक किसी ने भी कुत्ते को किसी इंसान की तरह नौकरी करते नहीं देखा होगा और न ही उसकी सैलरी स्लिप देखी होगी।

- Advertisement -

मिलते हैं प्रतिमाह 35 हजार रुपये

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग ब्यूटी नाम के इस कुत्ते को कंपनी में सिक्योरिटी कैप्टन की पोस्ट मिली है और उसे 3000 युआन यानी करीब 35 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से सैलरी मिलती है। खास बात ये है कि कंपनी का नुकसान करने पर उसकी सैलरी भी काटी जाती है। बीते फरवरी महीने में ही उसकी सैलरी से 1200 युआन यानी करीब 14 हजार रुपये काट लिए गए थे, क्योंकि उसने कंपनी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था।

सैलरी का क्या करता है कुत्ता?

अगर आप सोच रहे होंगे कि ये कुत्ता भला क्या काम करता होगा और वो अपनी सैलरी का क्या करता होगा, तो आपको बता दें कि कुत्ते को पैसे नहीं दिए जाते, बल्कि उसकी सैलरी के पैसों से उसे तरह-तरह की चीजें खिलाई-पिलाई जाती हैं। यानी उसका सारा पैसा खाने-पीने में ही खर्च होता है।आपको जानकर हैरानी होगी कि वह कुत्ता इस कंपनी में पिछले 7 साल से नौकरी कर रहा है.।उसका काम दरवाजों पर नजर रखने से लेकर चूहों को पकड़ने और यहां तक कि नए प्रोडक्ट के ट्रायल के लिए भी उसका इस्तेमाल किया जाता है।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-