CLOSE

Noida News:पबजी पर हुई दोस्ती, चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से पहुंची ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Noida News Khabarwala24News Noida:पबजी (PUBG)खेलते खेलते एक एक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को भारतीय युवक सचिन से इश्क हो गया। इश्क में दीवानगी में महिला युवक के लिए वह अपने चार बच्चों के साथ अवैध रुप से भारत पहुंची और फिर सचिन के पास ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। इस मामले का जब पर्दाफाश हुआ तो अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सचिन और उसके पिता को भी पाकिस्तानी महिला को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

ग्राम रिन्द हजाना, कोट डीजी खैरपुर मिरस, सिन्ध प्रान्त, पाकिस्तान निवासी सीमा गुलाम हैदर की शादी गुलाम हैदर निवासी मौहम्मदपुर रत्तोदेरो कर्णकारणी पोस्ट/थाना जेखमाबाद सिन्ध प्रान्त में फरवरी 2014 में हुई थी। सीमा गुलाम हैदर के अपने पति गुलाम हैदर से चार बच्चे पैदा हुए। उसका पति करांची में टाईल्स लगाने का कार्य करता था तथा वर्ष 2019 में सऊदी अरब में कार्य करने चला गया। इसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर पब्जी खेलते समय वर्ष 2019 में सचिन पुत्र नेत्रपाल उर्फ नेत्तर निवासी कस्बा व थाना रबूपुरा, जनपद गौतमबुद्धनगर से हुई। सचिन के द्वारा सीमा से इंन्सटाग्राम व व्हाट्सऐप्प पर चेटिंग व कॉल द्वारा सम्पर्क किया जाता था दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो मिलने का प्रयास किया गया।

पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची पाकिस्तानी महिला

आपको बता दें कि महिला पहले से 4 बच्चों की मां थी और मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध जिले की निवासी है। वह अपना सब कुछ छोड़कर भारत आ गई थी। सीमा गुलाम हैदर पहली बार मार्च, 2023 में शारजाह होते हुए काठमांडू, नेपाल में सचिन से मिलने आई और सात दिन होटल में काठमांडू में सचिन के साथ रुकी तथा पाकिस्तान वापस चली गयी। सीमा गुलाम हैदर पुनः नेपाल का टूरिस्ट वीजा लेकर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल आई तथा नेपाल से दिल्ली बस द्वारा आकर मोहल्ला अम्बेडकरनगर, कस्बा रबूपुरा में 13 मई 2023 से सचिन के साथ अवैध रूप से रह रही थी। वह सचिन के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी और इसके लिए वह अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते रबूपुरा आ गई।

- Advertisement -
Noida
Noida

पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना रबूपुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी महिला अपने चार बच्चों के साथ कस्बा रबूपुरा में सचिन नाम के व्यक्ति के साथ मोहल्ला अम्बेडकरनगर में रह रही है। इस सूचना पर नोएडा पुलिस ने पाकिस्तानी महिला की गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

सीमा गुलाम हैदर पत्नी गुलाम हैदर पुत्री गुलाम रजा निवासी मौहम्मदपुर रत्तोदेरो कर्णकारणी, पोस्ट/थाना जेखमाबाद सिन्ध प्रान्त, पाकिस्तान

सचिन पुत्र नेत्रपाल सिंह उर्फ नित्तर निवासी मौ0 मीणा ठाकुरान, कस्बा व थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर

- Advertisement -

नेत्रपाल उर्फ नित्तर पुत्र विशम्भर सिंह निवासी मौ0 मीणा ठाकुरान कस्बा व थाना रबूपुरा, गौतमबुद्धनगर

यह किया गया बरामद

दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, एक सिम, एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, एक परिवार रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, चार जन्म प्रमाण पत्र, एक मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, तीन आधार कार्ड, एक गर्वनेट ऑफ पाकिस्तान नेशनल डाटाबेस एण्ड रजिस्ट्रेशन अथारिटी मिन्स्ट्री ऑफ इन्टीरियर सूची, छह पासपोर्ट, पांच वैक्सीनेशन कार्ड, एक बस की टिकट पोखरा काठमांडू से दिल्ली न्यू सृष्टी एसी डिलेक्स बस।

Noida news:पबजी पर हुई दोस्ती, चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से पहुंची ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार Add Noida news:पबजी पर हुई दोस्ती, चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से पहुंची ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार Noida news:पबजी पर हुई दोस्ती, चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से पहुंची ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार Noida news:पबजी पर हुई दोस्ती, चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से पहुंची ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-