NIKAY CHUNAV:आज अखिलेश मेरठ पहुंचेंगे , रुठे रफीक को मनाएंगे, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

KHABARWALA NEWS MEERUT NIKAY CHUNAV: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव NIKAY CHUNAV के दूसरे चरण के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता इस समय जान झोंक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष AKHILESH YADAV  अखिलेश यादव सोमवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। मेरठ में मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए प्रचार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA NEWS MEERUT NIKAY CHUNAV: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव NIKAY CHUNAV के दूसरे चरण के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता इस समय जान झोंक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष AKHILESH YADAV  अखिलेश यादव सोमवार को मेरठ पहुंच रहे हैं। मेरठ में मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए प्रचार करेंगे। इसकी के साथ अखिलेश अपने रूठे नेताओं को भी मनाएंगे। मेरठ में अखिलेश यादव सपा विधायक रफीक अंसारी के घर भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि विधायक रफीक अंसारी टिकट न मिलने से नाराज है।

Babita add
Babita add

NIKAY CHUNAV अखिलेश समेत कई विधायक पहुंचेंगे रफीक के घर

अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मेरठ पहुंचेंगे। अखिलेश करीब 3 घंटे शहर में रुकेंगे। इसमें करीब एक घंटे उनका रोड शो होगा। इसके बाद साढ़े तीन बजे अखिलेश शहर सीट से सपा के विधायक रफीक अंसारी के घर करीमनगर पहुंचेंगे। सरधना विधायक अतुल प्रधान, किठौर विधायक शाहिद मंजूर और दूसरे बड़े सपा नेता भी रफीक अंसारी के घर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद भी पहुंच सकते हैं। अखिलेश अपने विधायकों से यहीं चुनाव के बारे में बातचीत करेंगे। और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर करीब साढ़े चार बजे अखिलेश यादव लखनऊ के लिए लौट जाएंगे।

- Advertisement -

NIKAY CHUNAV टिकट न मिलने को लेकर है रफीक अंसारी नाराज

मेरठ में मेयर चुनाव लड़ने के लिए रफीक अंसारी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। मेरठ में अंसारी बिरादरी की एक लाख से ज्यादा वोट होना और 4 लाख से ज्यादा मुस्लिम होने की वजह से उनको मजबूत माना जा रहा था। सपा ने अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान का टिकट कर दिया। इसके बाद से रफीक को नाराज बताया जा रहा है। हालांकि रफीक अंसारी किसी नाराजगी की बात नकारते रहे हैं।

Nikay chunav:आज अखिलेश मेरठ पहुंचेंगे , रुठे रफीक को मनाएंगे, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र Nikay chunav:आज अखिलेश मेरठ पहुंचेंगे , रुठे रफीक को मनाएंगे, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र Nikay chunav:आज अखिलेश मेरठ पहुंचेंगे , रुठे रफीक को मनाएंगे, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-